राकेश बेदी और कंगना रनौत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच राकेश बेदी का बड़ा बयान, बिना नाम लिए ‘इमरजेंसी’ पर साधा निशाना

Rakesh Bedi Comment On Emergency: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बिना नाम लिए ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर निशाना साधा। उनके बयान ने फिल्म को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया।

स्नेहा मौर्या

Rakesh Bedi About Kangana Ranaut Emergency: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके हर किरदार की खूब चर्चा हो रही है। खासतौर पर Rakesh Bedi द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ का रोल लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। उनके किरदार में आए ट्विस्ट ने दर्शकों को चौंका दिया है और कई लोग उन्हें फिल्म का असली हीरो तक बता रहे हैं।

राकेश बेदी ने ‘इमरजेंसी’ पर बिना नाम लिए कसा तंज

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राकेश बेदी ने फिल्म इंडस्ट्री और मौजूदा सिनेमा पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए इमरजेंसी पर निशाना साधा, जिसे कंगना रनौत ने बनाया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित एक फिल्म आई थी, जो ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में नहीं टिक पाई। राकेश बेदी ने अपनी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ की कहानी और लेखन बेहद मजबूत है। उनके मुताबिक, इस फिल्म को इतने बड़े स्तर पर बनाया गया है कि दर्शकों ने पहले ऐसा अनुभव कम ही देखा होगा। यही वजह है कि फिल्म को हर वर्ग से प्यार मिल रहा है।

राजनीति से दूरी रखने की बात

फिल्म को लेकर उठ रहे विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर ने साफ कहा कि वह राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उनका मानना है कि सिनेमा को किसी राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर दर्शक को फिल्म पसंद या नापसंद करने का अधिकार है, लेकिन उसे किसी खास कैटेगरी में डालना सही नहीं है।

अगर कमाई की बात करें, तो ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पेड प्रिव्यू से ही शानदार कमाई की और ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

फिल्म की कहानी में छिपा है बड़ा ट्विस्ट

फिल्म की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद ‘ल्यारी’ में बढ़ते अपराध और सत्ता के खेल पर आधारित है। इसमें रणवीर सिंह हमजा अली के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कई चौंकाने वाले राज खोलते हैं। वहीं, जमील जमाली का किरदार कहानी में एक खतरनाक मोड़ लेकर आता है। फिलहाल, ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, बल्कि इसके इर्द-गिर्द चल रही बहसें भी इसे लगातार सुर्खियों में बनाए हुए हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट