थिएटर्स के बाद OTT पर गदर मचाने को तैयार ‘ओ’रोमियो’, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की फिल्म

Shahid Kapoor O'Romeo Streaming: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ अब थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। जानिए यह फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर और किस तारीख से स्ट्रीम होगी।
O'Romeo, शाहिद कपूर ओ रोमियो
शाहिद कपूर ओ रोमियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

O'Romeo OTT Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच अब उनकी ओ’रोमियो’ फिल्म अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को रिलीज से पहले काफी चर्चा मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अब मेकर्स को उम्मीद है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी।

थिएटर के बाद अब OTT पर शाहिद कपूर की एंट्री

विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखाया। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली, लेकिन धीरे-धीरे इसका कलेक्शन गिरता गया। करीब 20 दिनों के अंदर ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और यह सिनेमाघरों में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। हालांकि, ओटीटी रिलीज के जरिए इसे एक नया मौका मिलने जा रहा है।

यहां देख पाएंगे ‘ओ’रोमियो’

अगर आप शाहिद कपूर की फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए हैं, तो अब आपके पास इसे घर बैठे देखने का शानदार मौका है। ‘ओ’रोमियो’ को जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। हाल ही में प्राइम वीडियो के एक इवेंट में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई, जिसके बाद फैंस के बीच इस खबर को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

कब से होगी स्ट्रीमिंग?

फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। ‘ओ’रोमियो’ 27 मार्च से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे देखने के लिए दर्शकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। यानी यह फिल्म सब्सक्रिप्शन के अलावा रेंटल या पे-पर-व्यू मॉडल पर रिलीज हो सकती है।

OTT पर बदलेगी फिल्म की किस्मत?

अक्सर देखा गया है कि कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पातीं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है। डिजिटल ऑडियंस का टेस्ट अलग होता है और वहां कंटेंट को ज्यादा समय और स्पेस मिलता है। ऐसे में ‘ओ’रोमियो’ के मेकर्स को भी पूरी उम्मीद है कि फिल्म को ओटीटी पर बेहतर रिस्पॉन्स मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद कपूर की यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी छाप छोड़ पाती है या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com