इडली कढ़ाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhanush की ‘इडली कढ़ाई’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Idli Kadhai OTT Release: साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ थिएटर में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी।

स्नेहा मौर्या

Dhanush Movie Idli Kadhai OTT Release Date: साउथ के सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, एक तरफ रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’, तो दूसरी तरफ फैमिली ड्रामा ‘इडली कढ़ाई’, जिसने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी की राह पकड़ ली है। दर्शकों को अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को घर बैठे देखने का मौका मिलने जा रहा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। पहले यह चर्चा थी कि फिल्म 31 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी, लेकिन अब मेकर्स ने ऑफिशियल डेट कन्फर्म कर दी है।

‘इडली कढ़ाई’ ने थिएटर में मचाया था धमाल

‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 72 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि घरेलू स्तर पर यह आंकड़ा 59 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। अब ओटीटी रिलीज से फिल्म के व्यूअरशिप और लोकप्रियता में और इजाफा होने की उम्मीद है। फिल्म की कहानी एक मिडिल-क्लास परिवार के संघर्ष और सपनों पर आधारित है। धनुष ने मुरुगन का किरदार निभाया है, जो दुबई जाकर अपने परिवार की मदद करना चाहता है, लेकिन ठगी का शिकार होकर लौट आता है। गांव लौटने के बाद वह अपने परिवार के छोटे से इडली होटल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का सपना देखता है। कहानी में इमोशन, ड्रामा और प्रेरणा का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है।

फिल्म में ये सितारे आए थे नजर

फिल्म में धनुष के अलावा अरुण विजय ने विलेन की भूमिका निभाई है, जो कहानी में दमदार ट्विस्ट लाते हैं। वहीं, राजकिरण, समुथिरकानी, सत्यराज, पार्थिबन और शालिनी पांडे जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों से कहानी को मजबूती दी है। इसके अलावा ‘इडली कढ़ाई’ का निर्देशन डॉन पिक्चर्स और वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है। फिल्म को अपनी रियलिस्टिक कहानी और धनुष के नैचुरल एक्टिंग के लिए काफी सराहा गया।

फिलहाल अब जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है, तो जो दर्शक थिएटर में इसे नहीं देख पाए थे, वो घर बैठे मुरुगन की संघर्ष भरी इस दिल छू लेने वाली यात्रा का आनंद ले सकेंगे। हालांकि, दर्शकों लंबे वक्त से इसका ओटीटी रिलीज का इंतजार भी कर रहे थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें