Ek Deewane Ki Deewaniyat के बाद हर्षवर्धन राणे की चमकी किस्मत, नई फिल्म में मिला जबरदस्त रोल!

Harshvardhan Rane New Movie: हाल ही में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत थिएटर में खूब धमाल मचा रही है। इसी बीच उन्हें एक और बड़ी फिल्म हाथ लगी। जिसमें गैंगस्टर का रोल निभाएंगे।
Harshvardhan Rane
हर्षवर्धन राणे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Harshvardhan Rane Career Comeback: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि टैलेंट को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहे।

9 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हर्षवर्धन राणे की यह वापसी धमाकेदार रही। उनके फैंस ने थिएटर में जोरदार रिस्पॉन्स दिया, जिससे यह साफ हो गया कि दर्शक उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए कितने उत्सुक थे। अब इस सफलता के बाद हर्षवर्धन के करियर में एक नया अध्याय शुरू होता दिख रहा है।

एकता कपूर की फिल्म में धमाल मचाएंगे हर्षवर्धन राणे!

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर एकता कपूर अब उन्हें अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की तैयारी कर रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों एक गैंगस्टर-थ्रिलर फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसकी कहानी दुबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। यह फिल्म एक्शन और क्राइम ड्रामा का शानदार मिश्रण होगी, जिसमें हर्षवर्धन को एक इंटेंस और कई परतों वाले किरदार में देखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट में आधुनिक गैंगस्टर लाइफ के साथ इमोशनल ड्रामा भी जोड़ा गया है। एकता कपूर का मानना है कि हर्षवर्धन राणे इस किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं, क्योंकि उनका स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन इस रोल को और भी दमदार बनाएगा।

फैंस हुए एक्साइटेड

अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल हो जाता है, तो यह हर्षवर्धन के करियर में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। अब तक वे ‘सनम तेरी कसम’ और ‘तारा वर्सेज बिलाल’ जैसी रोमांटिक फिल्मों में अपनी सादगी और इमोशन से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं, लेकिन इस बार वो अपने एक्शन अवतार से सबको चौंकाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एकता कपूर इस प्रोजेक्ट को अपने सिग्नेचर स्टाइल में पेश करने वाली हैं, जैसा उन्होंने ‘शूटआउट’ सीरीज़ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों में किया था। अब देखना यह होगा कि क्या यह नया प्रोजेक्ट हर्षवर्धन राणे के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। फिलहाल अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।