धमाल-4 स्टारकास्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Dhamal 4 Release Date: फैंस का इंतजार खत्म! 'धमाल 4' की रिलीज डेट आई सामने, फिर गूंजेगी कॉमेडी की महफिल

Dhamal 4 Announcement: इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'धमाल 4' अब 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन और धमाल की पुरानी पलटन के साथ यह फिल्म दर्शकों को हंसाने आ रही है।

यति सिंह

Dhamal 4 Movie Release Date: बॉलीवुड की सबसे फेमस और सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक 'धमाल' अपने 4 पार्ट के साथ पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म मेकर्स ने 'धमाल 4' की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

वहीं इस खबर के आते ही कॉमेडी मूवी का शौक रखने वालों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है। हाल ही में फिल्म धमाल-4 का एक बेहद बेहतरीन पोस्टर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया है।

10 जुलाई को सिनेमाघरों में गूंजेगी हंसी की गूंज

फिल्म धमाल-4 के मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज देते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया। इस फिल्म के लिए दर्शकों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यह फिल्म इसी साल 10 जुलाई को बॉक्स ऑफिस में दस्तक देने जा रही है। फिल्म के रिलीजिंग डेट के साथ जारी हुए पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। इस बार फिल्म धमाल-4 में कॉमेडी का लेवल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और मजेदार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अजय देवगन के साथ लौटेगी हंसी की पुरानी पलटन

फिल्म धमाल-4 की इस बार की स्टारकास्ट बेहद दमदार है जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देगी। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ 'धमाल' की रियल तिकड़ी यानी अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा सहकलाकार संजय मिश्रा भी अपनी अनोखी कॉमिक टाइमिंग से समां बांधेंगे। फिल्म में अभिनेत्रियों की बात करें तो ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद जैसी अभिनेत्रियां मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। वहीं त्रैणती लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन की मौजूदगी फिल्म में हंसी के लेवल को अलग ही स्तर पर ले जाएगी।

2007 से शुरू हुई थी हंसी की जर्नी

फिल्म धमाल-4 की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में डायरेक्टर इंद्र कुमार के डायरेक्शन में हुई थी। उस समय फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की चौकड़ी ने सिनेमा घरों में धमाल मचा दिया था।

धमाल की जबरदस्त सफलता के बाद साल 2011 में 'डबल धमाल' और साल 2019 में 'टोटल धमाल' भी रिलीज की गई थी। इन धमा की सीरिज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद