धड़क 2 का नया पोस्टर जारी 
मनोरंजन

धड़क 2 का नया पोस्टर जारी, जंजीरों में बंधे सिद्धांत, तृप्ति डिमरी दिखीं बेबस

धड़क 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी जंजीरों में बंधे पटरी पर लेटे नजर आ रहे हैं और तृप्ति डिमरी उनके साथ बेबस सी दिखाई देती हैं। पोस्टर में सामाजिक विद्रोह की झलक मिलती है।

सोनाली झा

Dhadak 2 New Poster Out: जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब इसी कहानी को नए किरदारों और अलग फ्लेवर के साथ आगे बढ़ाते हुए फिल्म ‘धड़क 2’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस बार फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आने वाले हैं और पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में इस बार रोमांस के साथ-साथ भावनाओं और संघर्ष का भी तगड़ा मिश्रण होगा।

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने ‘धड़क 2’ का लेटेस्ट पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि उनका प्यार हर धड़क में गूंजता है कि ‘धड़क 2’ का ट्रेलर कल रिलीज होगा। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर काफी दिलचस्प और धमाकेदार है।

फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर

फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी ट्रेन की पटरी पर जंजीरों में बंधे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर दर्द और विद्रोह का अजीब सा मेल दिखाई देता है। वहीं तृप्ति डिमरी उनकी बाहों में सिमटी हुई हैं, और उनका एक्सप्रेशन बता रहा है कि प्यार के रास्ते में कुछ बड़ा बलिदान होने वाला है। बैकग्राउंड में तेजी से आती ट्रेन की तस्वीर कहानी में तनाव और रोमांच का संकेत देती है।

फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया

पोस्टर पर लिखा गया है कि मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो, तो लड़ना। यह लाइन दर्शकों के दिलों में गूंज रही है और फिल्म के कथानक की झलक दे रही है कि इसमें प्रेम के साथ सामाजिक संघर्ष भी देखने को मिलेगा। पोस्टर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। लोग इसे वाओ ब्यूटीफुल, पावरफुल लव स्टोरी जैसे कमेंट्स के साथ सराह रहे हैं।

कब रिलीज होगी धड़क 2

सिद्धांत और तृप्ति की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और अब सभी की नजरें ट्रेलर पर टिक गई हैं, जो 11 जुलाई को रिलीज होने वाला है। ये फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में 16 कट के बाद ‘धड़क 2’ को यूए सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म में गालियों को म्यूट किया गया है और ‘सवर्ण’ शब्द के इस्तेमाल को हटा दिया गया है। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z