सलमान खान और काला हिरण फिल्म (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस

Salman Khan Petition: दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। बता दें कि अभिनेता ने फिल्म रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

सोनाली झा

Salman Khan Legal Battle: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा दायर एक अंतरिम आवेदन पर फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। सलमान खान ने अपनी 'पर्सनालिटी राइट्स' की सुरक्षा के लिए एक मुकदमा दायर किया है, जिसके तहत उन्होंने इस फिल्म के निर्माण, रिलीज और प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की अवकाश पीठ ने इस आवेदन पर सुनवाई करते हुए मेकर्स को नोटिस जारी किया। सलमान खान की ओर से पेश वकील निजाम पाशा ने अदालत को बताया कि 29 मई को फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति को दिखाया गया है जो बिल्कुल अभिनेता जैसा दिखता है। वकील ने दलील दी कि यह फिल्म अभिनेता के व्यक्तित्व अधिकारों का फायदा उठाकर बनाई जा रही है।

सलमान खान ने जताई आपत्ति

याचिका के अनुसार, यह फिल्म कथित तौर पर सलमान खान के 1998 के काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनकी कथित दुश्मनी से प्रेरित है। अभिनेता ने बताया कि फिल्म की पोस्टर में उनके जैसे दिखने वाले व्यक्ति को उनके 'नीले ब्रेसलेट' पहने हुए दिखाया गया है, जो सार्वजनिक रूप से विशिष्ट रूप से उनसे जुड़ा हुआ है।

बंदूक वाले पोस्टर पर भी सलमान खान की आपत्ति

इसके अलावा, सलमान खान ने फिल्म में घटनाओं पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक पोस्टर में उनके जैसे दिखने वाले व्यक्ति को बंदूक या राइफल पकड़े हुए दिखाया गया है, जो न्यायिक रिकॉर्ड के विपरीत एक भ्रामक विमर्श पैदा करता है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही में बरी कर दिया गया है, इसलिए इस तरह का चित्रण जनता को गुमराह करने वाला है। अदालत को सूचित किया गया कि फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, हालांकि रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

काला हिरण का पहला लुक

फिल्म काला हिरण का पहला लुक रिलीज की शुरुआत ही बेहद धमाकेदार और सस्पेंस से भरी कोर्ट रूम की झलक के साथ होती है। फिल्म के पहले लुक में एक शख्स कोर्ट के कठघरे में लाचार खड़ा दिखाई देता है, जिसे फिल्म में अयान खान नाम दिया गया है। सरकारी वकील इस अयान खान के खिलाफ नब्बे के दशक के काले हिरण शिकार मामले को लेकर अदालत में तीखी दलीलें पेश करते नजर आ रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान