रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar The Revenge ने ओटीटी पर मचाया धमाल, पहले हफ्ते में बनाया नया इतिहास

Dhurandhar The Revenge OTT: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने ओटीटी पर रिलीज होते ही नया इतिहास रच दिया। फिल्म को पहले सप्ताह में 12.8 मिलियन व्यूज मिले, जो किसी भी फिल्म की ओपनिंग वीक व्यूअरशिप मानी जा रही है।
Ranveer Singh Action Thriller Dhurandhar The Revenge OTT Debut Record
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Film Dhurandhar The Revenge OTT: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इतिहास रच दिया है। 4 जून 2026 को डिजिटल रिलीज हुई इस स्पाई-एक्शन फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही सप्ताह में इतनी बड़ी व्यूअरशिप हासिल कर ली है कि उसने कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज के पहले सप्ताह में 12.8 मिलियन दर्शकों ने देखा। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओटीटी पर सबसे बड़ी ओपनिंग वीक व्यूअरशिप मानी जा रही है। फिल्म की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर किसी फिल्म को इतने बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने में कई सप्ताह लग जाते हैं। लेकिन रणवीर सिंह की इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड स्तर की लोकप्रियता हासिल कर ली।

अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ गए रणवीर

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले ओटीटी पर सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड ‘धुरंधर’ के नाम था। उस फिल्म को पहले सप्ताह में 7.6 मिलियन व्यूज मिले थे। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 12.8 मिलियन व्यूज हासिल कर उस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। यानी रणवीर सिंह ने किसी और का नहीं, बल्कि अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी फिल्म की सफलता की खूब चर्चा हो रही है।

बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर भी नंबर वन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले ही हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सफल फिल्मों में गिनी जा रही है। थिएटर में 81 दिनों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद इसकी ओटीटी रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। अब रिकॉर्डतोड़ डिजिटल व्यूअरशिप के साथ फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और बड़े स्टारडम का मेल दर्शकों को लगातार आकर्षित कर सकता है। रणवीर सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके करियर के लिए खास है, बल्कि भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री के लिए भी एक नया बेंचमार्क बन गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com