'दीवानगी' के 23 साल पूरे 
मनोरंजन

'दीवानगी' के 23 साल पूरे, निर्देशक अनीस बज्मी ने बताया 'दिल के बेहद करीब'

Director Anees Bazmee Deewangi: सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दीवानगी’ के रिलीज होने के 23 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे अपने दिल के बेहद करीब बताया।

सोनाली झा

Deewangi Completes 23 Years: साल 2002 में रिलीज हुई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दीवानगी' ने अपनी रिलीज के 23 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर निर्देशक अनीस बाज्मी ने फिल्म को अपने दिल के करीब बताया। निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि फिल्म 'दीवानगी' के 23 पूरे। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी। इसने अपने समय में सस्पेंस थ्रिलर को नए अंदाज में पेश किया था। इस खूबसूरत सफर के लिए मैं आभारी हूं।

फिल्म 25 अक्टूबर साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अनीस बज्मी और निर्माण नितिन मनमोहन ने किया था। फिल्म अपने समय में 11वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनी थी। फिल्म में अजय देवगन ने तरंग भारद्वाज नामक खलनायक का किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस किरदार के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार मिला था। फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना और उर्मिला मातोंडकर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

फिल्म की कहानी

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दीवानगी' की कहानी एक सस्पेंस से भरे ड्रामे पर आधारित है। वहीं, अक्षय खन्ना ने राज गोयल नाम के एक मशहूर क्रिमिनल लॉयर की भूमिका निभाई थी, जो कभी केस नहीं हारता। फिल्म में अश्विन मेहता (विजयेंद्र घाटगे) के जरिए मशहूर सिंगर सरगम (उर्मिला मातोंडकर) से मिलता है। अगले ही दिन अश्विन की उनके घर में बेरहमी से हत्या हो जाती है। हत्यारे के रूप में सरगम के बचपन के दोस्त और संगीत गुरु तरंग (अजय देवगन) को अपराधी के तौर पर पकड़ा जाता है।

सस्पेंस-शानदार अभिनय के जानी जाती है दीवानगी

तरंग अपनी बेगुनाही का दावा करता है और उस पर भरोसा करने वाली सरगम राज से ये केस लड़ने के लिए कहती है। राज, तरंग से मिलने के बाद उसका बचाव करने को तैयार हो जाता है। कहानी का आगे का मोड़ दर्शकों को हैरान कर देने वाला है। फिल्म का संगीत इस्माइल दरबार ने दिया, जबकि गीत सलीम बिजनोरी और नुसरत बद्र ने लिखे। 'दीवानगी' आज भी अपने सस्पेंस, शानदार अभिनय और संगीत के लिए जानी जाती है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं