दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण ने क्यों छोड़ी स्पिरिट, अब सामने आई नई वजह, संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक मुलाकात का भी दावा

Deepika Padukone Spirit Exit: प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर नया दावा सामने आया है। करीबी सूत्र के मुताबिक, अभिनेत्री को फिल्म की पूरी कहानी नहीं सुनाई गई थी।

सोनाली झा

Deepika Padukone Spirit Controversy: दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। अप्रैल 2025 में दीपिका के इस प्रोजेक्ट से अलग होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद फिल्म की कहानी, फीस, काम के घंटे और प्रॉफिट शेयर को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आईं। अब घटनाक्रम से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दीपिका के फिल्म से बाहर होने की एक अलग वजह बताई है।

सूत्र के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने अपनी जिंदगी में संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी। सूत्र ने बताया कि मुलाकात के दौरान दीपिका को फिल्म की पूरी कहानी का नरेशन नहीं दिया गया था। उन्हें कथित तौर पर सिर्फ एक लाइन में फिल्म के बारे में बताया गया था। सूत्र का कहना है कि दीपिका किसी भी प्रोजेक्ट को पूरी कहानी सुने बिना कमिट नहीं करतीं। ऐसे में ‘स्पिरिट’ को लेकर शुरुआत से ही उनकी तरफ से कोई पक्की प्रतिबद्धता नहीं थी।

संदीप के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं

सूत्र ने यह भी दावा किया कि दीपिका पादुकोण की संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सूत्र के मुताबिक, अभिनेत्री निर्देशक के महिलाओं को लेकर नजरिए से सहमत नहीं हैं और इसी वजह से वह उनके साथ काम नहीं करना चाहतीं। हालांकि, यह बात सूत्र का दावा है और दीपिका ने खुद इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

प्रॉफिट शेयर की मांग का भी हुआ जिक्र

हाल ही में संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की वजहों में रेम्यूनरेशन और काम की टाइमिंग के अलावा 10 फीसदी प्रॉफिट शेयर की मांग भी शामिल थी। उनका कहना था कि टीम को यह डील व्यावहारिक नहीं लगी, जिसके बाद दूसरे विकल्प तलाशे गए। ‘स्पिरिट’ में अब प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिका में हैं और इसकी रिलीज 5 मार्च 2027 को प्रस्तावित है।

फीस और काम के घंटों को लेकर भी हुआ विवाद

दीपिका के ‘स्पिरिट’ से अलग होने के बाद रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अभिनेत्री ने रोजाना सीमित काम के घंटे तय करने की मांग की थी। इसके अलावा फीस और फिल्म में कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर भी अलग-अलग खबरें सामने आईं। बाद में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से दीपिका पर निशाना साधा था।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी