रामायण 2 के बाद ब्रह्मास्त्र 2 में लौटेंगे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ दीपिका पादुकोण की भी एंट्री की तैयारी

Brahmastra 2 Update: अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर फिल्म में शिवा और देव का डबल रोल निभा सकते हैं। आलिया भट्ट की वापसी तय मानी जा रही है।
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Deepika Padukone film Brahmastra 2 Update
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ranbir Kapoor Film Brahmastra 2 Update: अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने साल 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने दर्शकों के बीच अलग तरह की फैंटेसी दुनिया पेश की थी। अब फिल्म के अगले पार्ट यानी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2027 में शुरू हो सकती है और इस बार रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आ सकते हैं।

पहले पार्ट में रणबीर ने शिवा का किरदार निभाया था, जबकि आलिया भट्ट ईशा के रोल में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था। अब दूसरे पार्ट में भी दोनों की वापसी की तैयारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर इस बार शिवा के साथ-साथ देव नाम का किरदार भी निभाएंगे। रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट भी तैयार किया जा रहा है।

रामायण 2 के बाद शुरू करेंगे फिल्म की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर जनवरी 2027 तक ‘रामायण 2’ की शूटिंग पूरी कर सकते हैं। इसके बाद वह कुछ समय फिल्म की तैयारी के लिए देंगे और अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर अयान मुखर्जी और उनकी टीम कहानी और किरदारों पर काफी काम कर रही है। फिल्म के दूसरे पार्ट में पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर विजुअल और फैंटेसी एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

दीपिका पादुकोण की भी हो सकती है एंट्री

फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। अयान मुखर्जी अमृता नाम के किरदार के लिए दीपिका से बातचीत कर रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि इस भूमिका के लिए ऐसी अभिनेत्री की जरूरत है, जिसकी स्क्रीन प्रेजेंस प्रभावशाली हो। हालांकि, अभी दीपिका की कास्टिंग आधिकारिक तौर पर फाइनल नहीं हुई है। अगर दीपिका इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह रणबीर और दीपिका की एक और बड़े प्रोजेक्ट में साथ वापसी होगी।

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Deepika Padukone film Brahmastra 2 Update
लग्जरी लाइफ जीने वाले वरुण धवन को भाया खेत का सुकून, चाय का कप हाथ में लेकर दिखाया अपना नया ठिकाना

पहले पार्ट ने की थी 400 करोड़ से ज्यादा कमाई

बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 431 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर रणबीर का डबल रोल और दीपिका की संभावित एंट्री फिल्म का बज काफी बढ़ा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com