दीपिका चिखलिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सीता की छवि ने बदल दी Deepika Chikhalia की जिंदगी, फैंस की आस्था के कारण रहना पड़ा था भूखा

Deepika Chikhalia Career: दीपिका चिखलिया ने ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल की। फैंस दीपिका चिखलिया को देवी मानने लगे, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ भी प्रभावित हुई।

सोनाली झा

Deepika Chikhalia Ramayan: टीवी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना 61वां जन्मदिन मनाएगी। दीपिका चिखलिया ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में टीवी शो ‘रिश्ते-नाते’ से की थी। उस दौर में टेलीविजन को उतनी अहमियत नहीं दी जाती थी, इसलिए उनके परिवार को यह फैसला खास पसंद नहीं आया।

दीपिका चिखलिया को ‘रामायण’ में सीता का रोल पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पहले ऑडिशन में करीब 40 लड़कियां थीं, फिर धीरे-धीरे चयन प्रक्रिया सख्त होती गई। कई दौर के स्क्रीन टेस्ट और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें यह ऐतिहासिक किरदार मिला। सीरियल में जहां भगवान राम और सीता की जोड़ी को आदर्श प्रेम और समर्पण के रूप में दिखाया गया, वहीं असल जिंदगी में सेट का माहौल अलग था।

सेट पर सीमित बातचीत का खुलासा

दीपिका चिखलिया ने खुद बताया था कि अरुण गोविल (राम) और सुनील लहरी (लक्ष्मण) अच्छे दोस्त थे, लेकिन वह खुद काफी रिजर्व रहती थीं। वह ज्यादा बातचीत अरविंद त्रिवेदी (रावण) से करती थीं, हालांकि उनके साथ भी गहरी दोस्ती नहीं थी। इसके अलावा दीपिका चिखलिया ज्यादातर समय प्रोड्यूसर के परिवार के साथ बिताती थीं।

सीता की छवि बनी वरदान और चुनौती

‘रामायण’ के बाद दीपिका चिखलिया को लोग सच में ‘मां सीता’ मानने लगे थे। फैंस उनके पैर छूते, आरती उतारते और फूल-मालाएं चढ़ाते थे। लेकिन यही छवि कई बार उनके लिए परेशानी भी बन गई। मॉरिशस में एक इवेंट के दौरान, जब वह और अरुण गोविल बफे में खाना लेने गए, तो लोगों ने उन्हें रोक दिया। दीपिका चिखलिया का मानना था कि उनके हाथ लगने से खाना ‘झूठा’ हो जाएगा। बाद में उनके लिए अलग से खाने का इंतजाम किया गया, लेकिन तब तक दोनों को काफी देर तक भूखा रहना पड़ा।

एक किरदार जिसने बदल दी पूरी जिंदगी

‘रामायण’ ने दीपिका चिखलिया को वह पहचान दी, जो हर कलाकार का सपना होता है। हालांकि इसके साथ आई जिम्मेदारियां और सीमाएं भी कम नहीं थीं। दीपिका चिखलिया की कहानी यह दिखाती है कि एक आइकॉनिक किरदार कलाकार को अमर तो बना देता है, लेकिन इसके साथ कई अनदेखी चुनौतियां भी लेकर आता है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड