-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Samantha Ruth Prabhu Birthday Career Life Story
Samantha Ruth Prabhu Career: करोड़ों की फीस, मॉडलिंग से फिल्मों तक छाईं सामंथा रुथ प्रभु, जानिए पूरी कहानी
- Written By: सोनाली झा
Samantha Ruth Prabhu Career: सामंथा रुथ प्रभु 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मॉडलिंग से शुरुआत कर उन्होंने साउथ सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल किया। सामंथा आज टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।

सामंथा रुथ प्रभु (फोटो-सोशल मीडिया)
Samantha Ruth Prabhu Birthday Special Story: दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु आज यानी 28 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार एक्टिंग, खूबसूरती और स्टाइल के दम पर उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली है। सामंथा ने हर किरदार को इतनी सहजता से निभाया कि वह दर्शकों के दिलों की पसंदीदा एक्ट्रेस बन गईं।
सामंथा रुथ प्रभु का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। उनका बचपन भी यहीं बीता। सामंथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु तेलुगू पृष्ठभूमि से थे, जबकि उनकी मां निनेती प्रभु मलयाली परिवार से थीं। परिवारिक जिम्मेदारियों के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी, जिससे उनके करियर की नींव पड़ी।
मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर
साल 2010 में ये माया चेसावे के जरिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया और यहीं से उनके करियर को नई दिशा मिली। इसके बाद सामंथा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती रहीं। साल 2013 उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुआ, जब उन्होंने एक ही साल में तमिल और तेलुगु दोनों इंडस्ट्री में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। उनकी फिल्मों की सफलता और अलग-अलग किरदारों ने उन्हें साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव
करियर के साथ-साथ सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने नागा चैतन्य के साथ गोवा में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। इसके बावजूद सामंथा ने खुद को संभाला और अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।
कमाई और स्टारडम
आज सामंथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वहीं पुष्पा 2 के एक खास गाने में कुछ मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और मॉडलिंग के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।
Samantha ruth prabhu birthday career life story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM













