देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

देबिना बनर्जी ने चौथी शादी की जताई इच्छा, बच्चों के सामने गुरमीत चौधरी संग इस जगह लेंगी फेरे!

Debina Bonnerjee Marriage Plans: देबिना बनर्जी ने गुरमीत चौधरी संग चौथी शादी की इच्छा जाहिर की है। एल्विश यादव के पॉडकास्ट में उन्होंने शादी की जगह और लुक तक का खुलासा कर दिया।

स्नेहा मौर्या

Debina Bonnerjee Fourth Wedding: देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और चर्चित कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग को फैंस खूब पसंद करते हैं। अब खबर आई है कि देबिना चौथी बार शादी करने की योजना बना रही हैं। हालांकि, यह चौथी शादी एक खास और अलग अंदाज में होगी।

हाल ही में देबिना और गुरमीत ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट शो में अपने रिश्ते और शादी को लेकर मजेदार खुलासे किए। एल्विश ने उनसे पूछा कि उन्होंने तीन-तीन बार शादी की है, तो क्या उनके बच्चे अब तक उनकी शादी को देख चुके हैं? इस पर गुरमीत ने हंसी मजाक में कहा, "हां, अगली बार बच्चों को भी हमारी शादी देखनी चाहिए।" देबिना ने जवाब देते हुए कहा, "हम व्हाइट वेडिंग करेंगे।"

एल्विश ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा, "आप लोगों की शादी तो कुंभ मेले की तरह है, हर 12 साल में होती है।" देबिना ने इसका जवाब देते हुए कहा, "नहीं, ऐसा नहीं है। हमारी शादी एकदम अलग है। पहले तो हम छोटे थे और फिर फोन पर रोमांस करते हुए, हमने अचानक शादी कर ली थी।"

गुरमीत और देबिना की शादी के इतिहास पर नजर

गुरमीत चौधरी और देबिना की पहली शादी 2006 में हुई थी। इसके बाद, 2011 और फिर 2021 में भी दोनों ने एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि, इनकी शादियां इतनी धूमधाम से नहीं हुईं, और अब देबिना का कहना है कि वह और गुरमीत लॉस एंजेलिस में अपनी चौथी शादी करने का प्लान बना रहे हैं। देबिना ने कहा कि उन्हें तीन बार शादी की है, लेकिन कभी भी उतनी धूमधाम से नहीं की, जितनी एक शादी के लिए की जानी चाहिए।

गुरमीत ने हंसी में कहा, "कितनी बार शादी करोगी? एक ही बार में सारी खर्चा कर दो।" इस पर देबिना ने मजाक करते हुए कहा, "हमारी शादी में कोई खर्चा नहीं हुआ है, अब हमें एक शानदार शादी चाहिए।"

क्या है चौथी शादी का प्लान?

देबिना बनर्जी और गुरमीत का यह प्यार भरा और हल्के-फुल्के अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब उनके फैंस यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि यह चौथी शादी कब और किस खास तरीके से होगी। कुल मिलाकर, देबिना और गुरमीत की यह अनोखी शादी की कहानी अब उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें