-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Gurmeet Choudhary The Battle Of Shatrughat Motion Poster Release
गुरमीत चौधरी की ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट’ का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, सिल्वर स्क्रीन पर होगा धमाका
- Written By: स्नेहा मौर्या
Gurmeet Choudhary Post: गुरमीत चौधरी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार हैं। हाल ही में उनकी आगामी महाकाव्य युद्ध नाटक फिल्म 'द बैटल ऑफ शत्रुघाट' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया।

गुरमीत चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Gurmeet Choudhary Movie The Battle of Shatrughat: टेलीविजन के लोकप्रिय स्टार गुरमीत चौधरी अब सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आगामी महाकाव्य युद्ध नाटक फिल्म ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट’ का मोशन पोस्टर बुधवार को जारी किया गया।
गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा,”जब प्यार युद्ध की लहरों के सामने डटकर खड़ा होता है, तब केवल अदम्य हिम्मत की विजय होती है। गर्व से पेश है यह मोशन पोस्टर। यहीं से महायुद्ध की शुरुआत होती है।” FFm पोस्टर में गुरमीत एक योद्धा के रूप में अपनी प्रेमिका के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि पृष्ठभूमि में हरे-भरे जंगल और पेड़-पौधे की सुंदर छवि दिखाई दे रही है, जो फिल्म की ऐतिहासिक और महाकाव्य थीम को दर्शाती है।
‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट’ क्या है कहानी?
फिल्म का निर्देशन शाहिद काजमी कर रहे हैं, जिन्होंने साजिद खाकी के साथ मिलकर इसकी पटकथा तैयार की है। प्रोडक्शन हाउस हिल क्रेस्ट मोशन्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म शत्रुघाट के प्रसिद्ध युद्ध पर आधारित है। फिल्म में कलाकारों की उत्कृष्ट टीम शामिल है, जिसमें गुरमीत चौधरी के साथ आरुषि निशंक और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिकाओं में हैं। सहायक कलाकारों में महेश मांजरेकर, रजा मुराद, जरिना वहाब और मीर सरवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Pandey Bold Photos: समंदर किनारे बिकनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
कला निर्देशन और कॉस्ट्यूम डिजाइन का जिम्मा दर्शन भगवानदास कमवाल ने संभाला है, जिन्होंने फिल्म की ऐतिहासिक विश्वसनीयता और विज़ुअल ग्रैंडियर को जीवंत किया है। फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह हिंदी सिनेमा में युद्ध ड्रामा की परंपरा को नया जीवन देगा।
ये भी पढ़ें- ज्योति सिंह का खुलासा, बोलीं- पवन सिंह मुझे गर्भपात की दवा देते थे, अब और नहीं सहूंगी
गुरमीत चौधरी ने ऐसे की थी अपने करियर की शुरुआत
गुरमीत चौधरी के करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में ‘रामायण‘ से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने झलक दिखला जा 5 जैसे रियलिटी शो जीतकर डांस के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा साबित की। 2015 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘खामोशियां’ में जयदेव का किरदार निभाया। वर्कफ्रंट पर यह कपल वर्तमान में कलर्स के शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी नजर आ रहा है, जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल ‘द बैटल ऑफ शत्रुघाट’ में महाकाव्य युद्ध, रोमांस और साहसिक संघर्ष को शानदार तरीके से पेश किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gurmeet choudhary the battle of shatrughat motion poster release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMमुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Jul 03, 2026 | 12:26 PMराम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
Jul 03, 2026 | 12:22 PMAnanya Pandey Bold Photos: समंदर किनारे बिकनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Jul 03, 2026 | 12:18 PMवर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
Jul 03, 2026 | 12:17 PMमहाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ बना देश का गौरव: डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार
Jul 03, 2026 | 12:17 PMअल्प वर्षा से घबराएं नहीं, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से करें मुकाबला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Jul 03, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













