मनोरंजन

शूट से लौट रही थीं हर्षिल कालिया, रास्ते में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, खौफनाक हादसे में हुई मौत

Harshil Kalia Death In Jaipur ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ की एक्ट्रेस हर्षिल कालिया की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। 30 साल की एक्ट्रेस की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी।

स्नेहा मौर्या

Actress Harshil Kalia Dies In Tragic Car Accident: ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस, मॉडल और एंकर हर्षिल कालिया की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। महज 30 साल की उम्र में उनकी इस अचानक मौत ने जयपुर समेत पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा जयपुर के शिप्रा पथ इलाके में देर रात करीब 11:30 बजे हुआ। हर्षिल एक शूट खत्म कर अपने घर लौट रही थीं, तभी उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जोरदार टक्कर के बाद पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले एक्ट्रेस ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने पलटी हुई कार को सीधा किया और किसी तरह हर्षिल को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हर्षिल को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी, जो उनकी मौत की मुख्य वजह बनी।

इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। वीडियो ने इस दुर्घटना की गंभीरता को और भी स्पष्ट कर दिया है, जिससे लोग हैरान हैं। जयपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे असली कारण क्या था, तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या कुछ और। पोस्टमॉर्टम के बाद हर्षिल का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है।

कौन हैं हर्षिल कालिया?

अगर हर्षिल कालिया के करियर की बात करें तो वह जयपुर की रहने वाली थीं और उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2021 में वे वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी और राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था। कुछ समय तक वह एक स्थानीय टीवी न्यूज चैनल से भी जुड़ी रहीं।

उनकी अचानक मौत से परिवार, दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। खास बात यह भी है कि उनके पिता पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और एक अखबार में काम करते हैं। हर्षिल की यह असमय विदाई सभी के लिए एक बड़ा झटका बनकर सामने आई है।

अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, विदेश जाने की मिली सशर्त मंजूरी, कलकत्ता HC का फैसला पलटा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में गृह मंत्री देंगे जवाब, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब