Kubbra Sait Career: सलमान खान संग डेब्यू, लेकिन नहीं डरीं कुब्रा सैत, बोलीं- मैं सेंटर के लिए बनी हूं

Kubbra Sait ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने आत्मविश्वास और करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान खान संग डेब्यू के दौरान भी वह नहीं डरीं और हमेशा सेंटर में रहने पर विश्वास रखा।
Debuting Alongside Salman Khan Kubbra Sait Remained Undaunted I Was Born for the Center Stage
कुब्रा सैत (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Kubbra Sait Confidence Statement: वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में कुकू के किरदार से खास पहचान बनाने वाली कुब्रा सैत इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘संकल्प’ को लेकर चर्चा में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली कुब्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुब्रा सैत ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या इतने बड़े स्टार के साथ काम करते हुए उन्हें डर लगा, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें कभी घबराहट महसूस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही काफी कॉन्फिडेंट थीं और सेट पर सभी से खुलकर बातचीत करती थीं। कुब्रा ने कहा कि वह सलमान खान के साथ भी बैठकर बातें करती थीं और उनसे कई चीजें सीखती थीं।

मैं सेंटर में रहने के लिए बनी हूं

कुब्रा सैत का मानना है कि इंडस्ट्री में खुद को पीछे रखना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं नई हूं, इसलिए मुझे कोने में बैठना चाहिए। मैं कोनों के लिए नहीं बनी हूं, मैं सेंटर में रहने के लिए बनी हूं। उनका यह बयान न सिर्फ उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वह अपने काम और पहचान को लेकर कितनी स्पष्ट हैं।

माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ चुना एक्टिंग का रास्ता

कम ही लोग जानते हैं कि कुब्रा सैत ने एक्टिंग में आने से पहले एक बड़ी कंपनी में नौकरी की थी। कुब्रा सैत ने माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की नौकरी छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने का फैसला लिया। यह कदम कुब्रा सैत के लिए जोखिम भरा जरूर था, लेकिन इसी ने उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।

‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली असली पहचान

कुब्रा सैत को असली पहचान ‘सेक्रेड गेम्स’ में निभाए गए कुकू के किरदार से मिली। इस रोल ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। अब वह अपनी नई सीरीज ‘संकल्प’ में डीएसपी परवीन शेख के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो एक मजबूत और बिंदास महिला का रोल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com