चंकी पांडे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अक्षय कुमार को दी एक्टिंग की ट्रेनिंग और बांग्लादेश में बने सुपरस्टार, चंकी पांडे की जिंदगी के दिलचस्प किस्से

Chunky Panday Birthday: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के जन्मदिन पर जानिए उनके सुयश से चंकी बनने, टॉयलेट में पहली फिल्म मिलने और बांग्लादेश के सुपरस्टार बनने की पूरी कहानी।

यति सिंह

Chunky Panday Unknown Facts: सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग और शानदार एक्टिंग से दर्शकों को हंसाने वाले चंकी पांडे आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। 26 सितंबर 1962 को मुंबई में जन्मे इस एक्टर का फिल्मी सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। एक समय पर असफलता झेलने वाले चंकी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे और आखिर में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

सुयश पांडे से चंकी पांडे बनने का मजेदार किस्सा

बहुत कम लोग जानते हैं कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। बचपन में बेहद गोल-मटोल होने के चलते उनकी देखभाल करने वाली नैनी उन्हें प्यार से 'चंकी' कहकर बुलाती थीं। धीरे-धीरे यह नाम उनके घर और दोस्तों के बीच इतना फेमस हो गया कि उनका असली नाम पीछे छूट गया। फिल्मों में आने के बाद भी उन्होंने इसी नाम को अपनी पहचान बनाने का फैसला किया।

पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की क्लास में सिखाया डांस

चंकी पांडे का परिवार डॉक्टर बैकग्राउंड का था। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह भी पढ़ाई लिखकर डॉक्टर बनें। हालांकि 10वीं क्लास में बार-बार फेल होने की वजह से उनका ध्यान पढ़ाई से हट गया और उन्होंने एक्टिंग का रास्ता चुन लिया। उन्होंने एक्टिंग स्कूल में ट्रेनिंग ली और वहां इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने अक्षय कुमार जैसे स्टार्स को शुरुआती डांस मूव्स और डायलॉग डिलीवरी सिखाई थी।

चंकी पांडे

शादी के टॉयलेट में मिला पहली फिल्म का ऑफर

करियर के शुरुआती दिनों में चंकी पांडे को काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। उनकी पहली फिल्म 'आग ही आग' मिलने की कहानी बेहद अजीब है। एक शादी के दौरान चंकी अपने पायजामे का नाड़ा नहीं खोल पा रहे थे और टॉयलेट में मदद मांग रहे थे। वहां फेमस प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी मौजूद थे, जिन्होंने उनकी मदद की। इसी मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और निहलानी ने उन्हें अपनी फिल्म में काम दे दिया।

बॉलीवुड में मिली असफलता लेकिन बांग्लादेश में बने सुपरस्टार

अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' से चंकी पांडे को काफी पॉपुलेरिटी मिली। लेकिन 90 के दशक में शाहरुख, सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के आने से उन्हें मुख्य किरदार मिलना बंद हो गए। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा का रुख किया।

वहां उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और रातोंरात वहां के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। बाद में भारत लौटकर उन्होंने हाउसफुल सीरीज में 'आखिरी पास्ता' के किरदार से दोबारा बॉलीवुड में वापसी की।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग