अक्षय कुमार से जॉनी लीवर तक, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे ये सितारे? जानकर चौंक जाएंगे आप

Bollywood Stars Journy Before Fame: बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स आज भले ही लग्जरी लाइफ जी रहे हों, लेकिन नाम और शोहरत कमाने से पहले वे वेटर और वॉचमैन जैसी साधारण नौकरियां करते थे।
Bollywood Stars Journy Before Fame
अक्षय कुमार, शाहरुख खान, जॉनी लीवर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on
Bollywood Stars Before Fame
आज 'किंग खान' के नाम से फेमस शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत बेहद मामूली सैलेरी से की थी। वे एक थियेटर्स में टिकट बिक्री का काम करते थे, जिसके लिए उन्हें रोज के 50 रुपये मिलते थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Journy Before Fame
कॉमेडी के किंग माने जाने वाले जॉनी लीवर एक्टिंग में कदम रखने से पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी में काम करते थे। वे कंपनी के कार्यक्रमों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से साथियों का मनोरंजन किया करते थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Journy Before Fame
अपनी संजीदा एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरुआती दौर में मेडिकल स्टोर पर काम किया और बाद में दिल्ली में पूरे 1 साल तक चौकीदार यानी वॉचमैन की मुश्किल नौकरी भी संभाली।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Before Fame
अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले अरशद वारसी ने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण महज 17 साल की उम्र में घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स बेचने का काम किया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bollywood Stars Journy Before Fame
एक्शन किंग अक्षय कुमार बैंकॉक के एक होटल में शेफ और वेटर का काम करते थे, जहां वे मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ले रहे थे। मुंबई लौटने के बाद वे ट्रेनिंग देने लगे और धीरे-धीरे मॉडलिंग के जरिए फिल्मों तक पहुंच गए।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com