‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया0  
मनोरंजन

फिर सुर्खियों में आईं फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’, पति पर लगाया धोखा देने का आरोप, रोते-रोते शेयर किया VIDEO

Vada Pav Girl Chandrika Dixit Viral Video: सोशल मीडिया की फेमस वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित फिर से सुर्खियों में आ गई हैं, उन्होंने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Chandrika Dixit Husband Affair Allegation: सोशल मीडिया पर फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चंद्रिका ने शुरुआत वड़ा पाव बेचकर की थी, जिसके बाद उनके मजेदार वीडियो और झगड़े वायरल हुए और वह सोशल मीडिया की पॉपुलर शख्सियत बन गईं। इसके बाद बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेकर उन्होंने अपनी फैन फॉलोइंग और बढ़ाई।

दरअसल, हाल ही में चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया। वीडियो में वह रोते हुए कहती हैं कि “मैं घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, काम देख रही हूं। आप यह सब कर रहे हो। आखिर क्यों?”

वीडियो में चंद्रिका ने अपने पति के फोन की कुछ चैट्स और एक फोटो भी दिखाई। फोटो में एक अन्य लड़की उनके पति के साथ नजर आ रही थी, हालांकि लड़की का चेहरा ब्लर या छिपा हुआ था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स के बीच प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ लोग चंद्रिका के आरोपों पर यकीन कर रहे हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाते नजर आए और सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये सब सच है या ड्रामा है।

चंद्रिका दीक्षित का सोशल मीडिया सफर

चंद्रिका लंबे समय से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वड़ा पाव बेचने के दौरान उनके मजेदार झगड़े और वीडियो वायरल हुए थे, जिससे उन्हें पहली बार लोकप्रियता मिली। बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ी और अब उनका यह वीडियो फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

चंद्रिका का यह इमोशनल वीडियो उनके पर्सनल और सोशल मीडिया लाइफ के बीच की खाई को सामने ला रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स इस वीडियो पर चर्चा कर रहे हैं और यह नई ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है। फैंस अब बेसब्री से देख रहे हैं कि इस मामले में आगे क्या होगा और चंद्रिका की प्रतिक्रिया क्या रहती है। फिलहल, चंद्रिका दीक्षित का यह वीडियो न सिर्फ वायरल हुआ बल्कि सोशल मीडिया पर उनके विवादास्पद पर्सनल लाइफ और बहस का नया विषय भी बन गया है।

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!