बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बनी रिकॉर्ड ब्रेकर, फर्स्ट मंडे कलेक्शन में पुष्पा 2 से गदर 2 तक को छोड़ा पीछे

Border 2 Collection: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकर साबित हो रही है। फिल्म ने पहले मंडे 56 करोड़ की कमाई कर गदर 2, पुष्पा 2 और पठान को पीछे छोड़ दिया। चार दिनों में फिल्म 177 करोड़ कमा चुकी है।

सोनाली झा

Border 2 Box Office Collection: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और इसी जज्बे को बड़े पर्दे पर मजबूती से पेश करती नजर आई सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल कर रही है।

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार एक्शन, इमोशनल सीन्स और देशभक्ति से भरपूर डायलॉग्स ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग से लेकर रिलीज के बाद तक कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता नजर आ रहा है।

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन शानदार 30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये बटोर लिए। ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 121 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

बॉर्डर 2 की कमाई

इसके बाद गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज का चौथा दिन फिल्म के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले मंडे यानी चौथे दिन करीब 56 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल चार दिनों की कमाई 177 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

खास बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ पहले मंडे की कमाई के मामले में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने ‘गदर 2’, ‘एनिमल’, ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से सिर्फ कुछ कदम दूर है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और छुट्टी के असर के चलते ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही यह मील का पत्थर भी पार कर लेगी।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू