-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shreyas Talpade Birthday Actor Content Creator Ott Journey
Shreyas Talpade Birthday: सिर्फ अभिनेता नहीं, कंटेंट क्रिएटर भी हैं श्रेयस तलपड़े, OTT में रखा कदम
- Written By: सोनाली झा
Shreyas Talpade Career: श्रेयस तलपड़े सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि सोच-समझकर कंटेंट गढ़ने वाले क्रिएटर भी हैं। ‘इकबाल’ से पहचान बनाने वाले श्रेयस ने फिल्मों, टीवी और अब ओटीटी में कदम रखा।

श्रेयस तलपड़े (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Shreyas Talpade OTT Platform: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्रेयस तलपड़े उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने समय के साथ खुद को ढालते हुए लगातार नए प्रयोग किए। बेहतरीन अभिनय, सटीक कॉमिक टाइमिंग और कंटेंट को लेकर अलग सोच रखने वाले श्रेयस ने एक्टिंग से लेकर ओटीटी तक का सफर तय कर अपनी अलग राह बनाई है।
27 जनवरी 1976 को मुंबई में जन्मे श्रेयस तलपड़े मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अभिनय की ओर उनका झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर और टीवी शोज से की। साल 1998 में टीवी सीरियल ‘वो’ में लीड रोल निभाकर उन्होंने घर-घर पहचान बनाई। इसके बाद मराठी टीवी और फिल्मों में उनके काम को सराहा जाने लगा, जिससे उन्हें हिंदी सिनेमा में भी मौके मिलने लगे।
श्रेयस तलपड़े को इकबाल से मिली असली पहचान
श्रेयस को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2005 में आई फिल्म ‘इकबाल’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक गूंगे-बहरे क्रिकेटर का किरदार निभाया, जो भारतीय टीम में खेलने का सपना देखता है। श्रेयस की संवेदनशील और दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया। ‘इकबाल’ को आज भी उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। इसके बाद उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘हाउसफुल 2’, ‘पेइंग गेस्ट’ और ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
श्रेयस तलपड़े की निजी जिंदगी की
जहां एक तरफ श्रेयस ने कॉमेडी में अपनी पकड़ मजबूत की, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गंभीर और भावनात्मक रोल भी बखूबी निभाए। यही वजह है कि उन्हें एक वर्सेटाइल अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। निजी जिंदगी की बात करें तो श्रेयस ने साल 2004 में दीप्ति तलपड़े से शादी की। साल 2018 में दोनों ने सरोगेसी के जरिए बेटी आदिरा का स्वागत किया। श्रेयस अक्सर अपने इंटरव्यू में परिवार को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हैं।
ये भी पढ़ें- काम नहीं मिला तो डीजे बने बॉबी देओल, खलनायक बनकर ऐसे बदली किस्मत
श्रेयस तलपड़े का करियर
एक दिलचस्प किस्सा फिल्म ‘इकबाल’ से जुड़ा है, जब शूटिंग से ठीक पहले श्रेयस ने शादी के लिए छुट्टी मांगी थी। निर्देशक नागेश कुकनूर को डर था कि शादी की खबर फिल्म के प्रमोशन पर असर डालेगी, लेकिन बाद में उन्होंने श्रेयस को समझने के बाद छुट्टी दे दी। समय के साथ बदलते मनोरंजन के स्वरूप को समझते हुए श्रेयस ने डिजिटल दुनिया में भी कदम रखा। साल 2021 में उन्होंने अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नाइन रसा’ लॉन्च किया।
Shreyas talpade birthday actor content creator ott journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














