नए घर में दिवाली मनाएंगे ये सितारे (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बॉलीवुड में छाई दिवाली की रौनक, इन सितारों ने भी खरीदे घर, पहली बार मनाएंगे नए आशियाने में त्योहार

Diwali Celebration In Bollywood: दिवाली 2025 की रौनक इस बार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए कुछ ज्यादा ही खास है, क्योंकि कई सितारे इस त्योहार को अपने नए आशियाने में पहली बार मनाने जा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Bollywood Celebrity New Home: देशभर में दिवाली 2025 की धूम मची हुई है। इस साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे न सिर्फ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं, बल्कि कुछ सेलेब्स के लिए यह दिवाली बेहद खास होने वाली है। वजह यह है कि इस बार कई स्टार्स अपने नए घर में पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं।

सबसे पहले बात करें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की, तो हाल ही में दोनों ने मुंबई में नया घर खरीदा है। कपल को गृह प्रवेश पूजा करते हुए देखा गया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों ने अब तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि वे दिवाली नए घर में ही मनाएंगे या नहीं, लेकिन फैंस को पूरा यकीन है कि इस बार सोनाक्षी-जहीर की दिवाली खास होने वाली है।

अभिषेक कुमार ने खरीदा सपनों का घर

इसी तरह, टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने भी हाल ही में मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। उनकी नई प्रॉपर्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। फैंस मान रहे हैं कि अभिषेक भी अपने नए घर में दिवाली सेलिब्रेट करेंगे, भले ही उन्होंने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और उनके पिता नितिन मुकेश माथुर ने भी हाल ही में मुंबई में 11.35 करोड़ रुपये का शानदार घर खरीदा है। पिता-पुत्र की जोड़ी इस बार नए घर में पहली दिवाली मना सकती है।

जयदीप अहलावत भी नए आशियाने में मनाएंगे दिवाली

जयदीप अहलावत और उनकी पत्नी ज्योति हुड्डा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में करीब 10 करोड़ रुपये का नया घर खरीदा है। फैंस को उम्मीद है कि यह दिवाली जयदीप और ज्योति के लिए भी यादगार बनने वाली है।

टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता भी अपने नए घर ‘सौभाग्य’ में पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं। कपल ने भले ही इस बारे में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

आलीशान बंगले में रणबीर-आलिया भी सेलिब्रेट करेंगे त्योहार

आखिर में बात करें बी-टाउन के ग्लैमरस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की, तो दोनों अपने नए घर ‘कृष्णा राज’ में दिवाली मनाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये है। कपल ने मीडिया से प्राइवेसी की अपील की है, लेकिन फैंस को यकीन है कि इस बार ‘कृष्णा राज’ में दिवाली की रौनक देखने लायक होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें