Diwali Celebrations In Bollywood: देशभर में आज दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी इस मौके पर अपने अंदाज में जश्न मना रहे हैं। सभी अपनी खुशियों और रोशनी के जश्न को फैंस के साथ साझा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की खास शुभकामनाएं भी भेजी हैं।
दरअसल, अक्षय कुमार ने एक्स (Twitter) पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार”, और हर साल की तरह इस साल भी फैंस को अपनी खुशियों में शामिल किया।
इसके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने फैंस को दिवाली का प्यार भरा संदेश भेजा। उन्होंने एक्स पर दो तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “दीपावली की अनेक-नेक शुभकामनाएं”, जिसमें उनके फैंस को उनका परिवार और प्यार भरा अंदाज देखने को मिला।
अदाकारा अभिनेत्री हसीना सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ पूजा करते हुए वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “हमारे दिल और हमारा घर इस दिवाली पर एक्स्ट्रा ग्लो कर रहा है। हमारे छोटे से परिवार की तरफ से आपके परिवार को प्यार और उल्लास।”
धक–धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस को एक्स हैंडल पर फोटो शेयर कर हैप्पी दिवाली विश की। वहीं, अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका सॉफ्ट मेकअप और दिवाली लुक फैंस का दिल जीत रहा है।
आज शमिता शेट्टी ने अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ रंगोली बनाई, और उनका ये प्यार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों बहनों ने फैंस को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन भी ट्रेडीशनल आउटफिट में बेहद डैशिंग नजर आए। उन्होंने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए फैंस को हैपी दिवाली विश की। भूमि पेडनेकर ने अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को दिवाली की बधाई दी। उनका कातिलाना अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
फिलहाल बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने दिवाली के जश्न को खास और यादगार बनाया। फैंस भी सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार्स के पोस्ट्स और शुभकामनाओं का आनंद ले रहे हैं, जिससे दिवाली का उत्साह दोगुना हो गया है।