-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shilpa Shetty Embroiled In Fraud Case Court Denies Permission To Travel
धोखाधड़ी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, लॉस एंजेलिस जाने की अनुमति से कोर्ट ने किया इनकार
- Written By: सोनाली झा
Shilpa Shetty News: शिल्पा शेट्टी 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में फंस गई हैं। इस केस में जारी लुकआउट सर्कुलर के कारण बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें लॉस एंजेलिस जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

धोखाधड़ी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी
Shilpa Shetty Involved in Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के लिए कानूनी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जारी लुकआउट सर्कुलर के कारण शिल्पा शेट्टी को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं मिल पाई। इसी वजह से उन्होंने अपना लॉस एंजेलिस जाने का प्लान रद्द कर दिया है।
शिल्पा ने यूट्यूब के एक इवेंट में शामिल होने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अनुमति की याचिका दायर की थी। हालांकि, अदालत ने उनकी इस मांग को मंजूरी नहीं दी। सुनवाई के दौरान शिल्पा के वकील ने बताया कि एक्ट्रेस अपनी याचिका फिलहाल वापस ले रही हैं और दिसंबर में जब उन्हें दोबारा विदेश जाना होगा, तब वे नई याचिका दाखिल करेंगी।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लगा ये आरोप
इस मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि दोनों ने 2015 से 2023 के बीच उनकी कंपनी में निवेश किए गए 60 करोड़ रुपए का दुरुपयोग किया। कोठारी का कहना है कि यह राशि बिजनेस में इस्तेमाल की जानी थी, लेकिन इसे निजी खर्चों में लगाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने शुरुआत में पैसे को ‘लोन’ बताया था, लेकिन बाद में टैक्स से बचने के लिए इसे निवेश के रूप में दिखाने की कोशिश की गई। यह मामला पहले जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था, जिसके बाद जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई। शिल्पा शेट्टी ने जांच में यह स्वीकार किया था कि उन्हें कंपनी से लगभग चार करोड़ रुपए सेलिब्रिटी फीस के तौर पर मिले थे।
शिल्पा शेट्टी ने कही ये बात
शिल्पा शेट्टी ने यह भी बताया कि जनवरी 2016 में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि शिल्पा ने कंपनी के लिए पर्सनल गारंटी दी थी और बाद में अपने हिस्से की रकम वापस नहीं की। इन आरोपों के चलते दोनों पर लुकआउट सर्कुलर जारी है, जिससे उनकी विदेश यात्राओं पर रोक लग गई है। अदालत से राहत न मिलने के कारण शिल्पा को अब अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को टालना पड़ रहा है। इस पूरे विवाद ने शिल्पा और राज कुंद्रा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं।
Shilpa shetty embroiled in fraud case court denies permission to travel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














