मनोज तिवारी और रीति तिवारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में ट्रोल हुईं रीति तिवारी, वीकेंड का वार में बेटी को समझाने पहुंच सकते हैं मनोज तिवारी

Rhiti Tiwari Controversy: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी की उदिति सिंह और काजी संग बहस के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा है कि उनके पिता मनोज तिवारी वीकेंड का वार में पहुंच सकते हैं।

सोनाली झा

Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Rhiti Tiwari: ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत के साथ ही घर में लड़ाई-झगड़े और विवाद देखने को मिल रहे हैं। इस बीच भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी अपने गेम और बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रीति की उदिति सिंह और काजी के साथ तीखी बहस हुई, जिसके दौरान इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।

रीति तिवारी को शो में छोड़ने खुद मनोज तिवारी पहुंचे थे। हालांकि, जब हाल ही में उनसे बेटी के गेम और शो में उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर ज्यादा बात करने से परहेज किया। अब इंडिया फोरम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मनोज तिवारी इस वीकेंड ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से मनोज तिवारी के वीकेंड का वार में आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्या बेटी की भाषा पर सवाल करेंगे मनोज तिवारी

अगर मनोज तिवारी शो में पहुंचते हैं तो पिता-बेटी के बीच बातचीत देखने को मिल सकती है। आमतौर पर वीकेंड का वार में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के व्यवहार और उनके गेम पर बात करते हैं। ऐसे में अगर मनोज तिवारी भी रीति से उनकी भाषा और घर में हुए विवाद को लेकर सवाल करते हैं, तो यह एपिसोड चर्चा में आ सकता है।

रीति की हालिया बहस के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने उनके व्यवहार की तुलना पिछले सीजन के कंटेस्टेंट अमाल मलिक से भी की है। एक यूजर ने रीति को अमाल का 'फीमेल वर्जन' बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि ‘अमाल वाला पैरेलल’ बन रहा है।

काजी के साथ बहस से शुरू हुआ विवाद

रीति और काजी के बीच विवाद उस समय बढ़ा, जब काजी ने मेडिकल इमरजेंसी का नाटक करने का फैसला किया। इसी बात को लेकर रीति की उनसे बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच तीखी बातचीत देखने को मिली। इसके बाद रीति की भाषा को लेकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके शब्दों पर आपत्ति जताई और उन्हें ट्रोल किया।

अब आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल मनोज तिवारी के 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में आने की खबर रिपोर्ट्स पर आधारित है। मेकर्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर वह शो में पहुंचते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बेटी रीति के गेम और हालिया विवादों पर किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती