सलमान खान के बिग बॉस 20 में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, कंटेस्टेंट्स के साथ हुआ मजेदार सेगमेंट

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी 'द वन' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान सिद्धार्थ और तमन्ना ने सलमान खान के साथ डांस किया।
Salman Khan Bigg Boss 20 Latest Episode
सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Bigg Boss 20 Latest Episode: 'बिग बॉस 20' शो के दूसरे हफ्ते के वीकएंड के वार में काफी हंगामा रहा। मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो जारी किए हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया आए हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन किया है। वहीं दूसरे प्रोमो में सलमान खान ने कुछ ऐसा किया, जिससे सभी प्रतिभागी घबरा गए हैं।

नए प्रोमो में सलमान खान प्रतिभागियों से कहते हैं कि कोई खास आया है आपसे मिलने। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया सलमान खान के साथ डांस करते नजर हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं कि मेरी नई फिल्म 'द वन' आ रही है। इस वन में रात को जाना वर्जित है क्योंकि वहां पर कुछ रहस्य हैं।

हुक स्टेप सीखना चाहती हैं तमन्ना भाटिया

इसके बाद सलमान खान पूछते हैं कि रहस्य कब खोल रहे हैं? इस पर तमन्ना भाटिया जवाब देती हैं कि 25 सितंबर को रहस्य बाहर आ जाएगा। क्या आपको पता है कि पूरे सोशल मीडिया पर बिग बॉस की बातें हो रही हैं। इस बीच तमन्ना भाटिया, काजी तौकीर से कहती हैं कि मैं तुमसे वो हुक स्टेप सीखना चाहती हूं। फिर काजी अपना हुक स्टेप करके दिखाते हैं।

सीना पकड़ कर जमीन पर गिरे सलमान

एक दूसरे शो में सलमान खान यंग डीएसए को बुलाते हैं। इसके बाद ऐसा लगता है कि उनके सीने में जोर का दर्द होने लगा है। सलमान खान अपना सीना पकड़कर जमीन पर गिर जाते हैं। सभी प्रतिभागी उन्हें देखकर डर जाते हैं। जमीन पर लेटे-लेटे सलमान खान काजी तौकीर से कहते हैं कि तौकीर ये मैं जो कर रहा हूं, वो तुम करते हो। एंटरटेनमेंट के लिए। इसके बाद सलमान खान हंसने लगते हैं।

क्या बोलीं अरिश्फा खान

इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि एक्टिंग के हिसाब से तौकीर ने बहुत सही किया है। मगर ये गलत चला गया। इस बीच अरिश्फा खान कहती हैं कि सर इनसे बड़ा एक्टर कोई हो ही नहीं सकता। इस पर सलमान कहते हैं कि मैं भी बुरा नहीं हूं। वहीं आम्रपाली दुबे कहती हैं कि सर आपने डरा दिया सर।

Salman Khan Bigg Boss 20 Latest Episode
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में तेलुगु सिनेमा का जलवा, कल्कि 2898 एडी और 35 समेत इन फिल्मों को मिला सम्मान

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था और इसे पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था। हालांकि, फिल्म की रिलीज टल गई है और अभी इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com