फिर बिग बॉस 20 में आएंगे निरहुआ? पिता के बाद अब मनोज तिवारी की बेटी रीति की बारी

Nirahua Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर का वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को छोड़ने पहुंचे हैं, वहीं निरहुआ की एंट्री से लोग हैरान रह गए हैं।
Nirahua Bigg Boss 20
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rhiti Tiwari In Bigg Boss 20: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो एक बार फिर नए रंग-रूप और नए कंटेस्टेंट्स के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो के शुरू होने से पहले ही इसके कंटेस्टेंट्स और मेहमानों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की बेसब्री को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस बार के प्रीमियर एपिसोड में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 2 बड़े दिग्गजों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

रीति तिवारी के साथ स्टेज पर पहुंचे मनोज तिवारी

मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में शामिल कराने के लिए खुद ग्रैंड प्रीमियर के स्टेज पर पहुंचे। स्टेज पर आते ही उन्होंने अपने फेमस गानों से ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। बिग बॉस 20 शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनका गर्मजोशी के साथ वेलकम किया। बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने साफ किया कि वे इस बार किसी प्रतियोगी के रूप में नहीं आए हैं, बल्कि अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने और उसे शो के मेन गेट तक पहुंचाने आए हैं।

रीति तिवारी की आवाज ने जीता भाईजान का दिल

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी एक कुशल म्यूजिशियन और सिंगर हैं। स्टेज पर कदम रखते ही उन्होंने अपनी बेहतरीन गायकी से वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया। सलमान खान भी उनकी सुरीली आवाज से काफी प्रभावित दिखाई दिए और उन्होंने रीति के साथ मजेदार अंदाज में बात की। रीति तिवारी की प्रतियोगी के रूप में पुष्टि होने के बाद यह माना जा रहा है कि बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ म्यूजिक का एक अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा।

Nirahua Bigg Boss 20
एक भजन ने बदली किस्मत, अब लौटेगी आंखों की रोशनी? हनुमान अंश के सिंगर की आंखों का इलाज कराएगी एमपी सरकार

बिग बॉस में निरहुआ की एंट्री से उठे कई सवाल

बिग बॉस 20 के जारी किए गए प्रोमो वीडियो का सबसे चौंकाने वाला मोड़ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की अचानक मौजूदगी रहा। पहले के सीजन में कंटेस्टेंट रह चुके निरहुआ की झलक देखते ही दर्शक हैरान रह गए हैं। फैंस के बीच यह चर्चा तेजी से शुरू हो गई है कि क्या निरहुआ केवल प्रीमियर एपिसोड के स्पेशल गेस्ट बने हैं या फिर नए ट्विस्ट के तहत वे एक बार फिर प्रतियोगी के रूप में घर के अंदर दाखिला लेने जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com