बिग बॉस 20 अरिश्फा खान और काजी तौकीर (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने फिर एक बार लिया अरिश्फा खान के लिए स्टैंड, स्कॉउट से लिया पंगा

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट OP और काजी तौकीर के बीच टास्क के दौरान हुए विवाद के बाद तनाव बढ़ गया है। वहीं, काजी ने अरिश्फा खान का साथ दिया और लव गिल ने माफी मांगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • काजी और स्कॉउट के बीच जोरदार बहस

  • अरिश्फा के लिए काजी ने लिया स्टैंड

  • लव गिल ने विवाद पर मांगी माफी

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Vs Scout OP: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रोज की तरह एक बार फिर से हंगामा मच गया है। बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से काजी तौकीर और स्कॉउट ओपी के बीच जोरदार बहस देखने के लिए मिल सकती है।

दरअसल, बिग बॉस 20 में टास्क के दौरान स्कॉउट ओपी गुस्से में उदिती के साथ बदसलूकी करते नजर आए थे। जिसके बाद स्कॉउट ओपी ये साफ करते है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था, वो टास्क के दौरान फ्लो में ऐसा हो गया था।

स्कॉउट ने पकड़ा था उदिती का पैर

बिग बॉस 20 में टास्क के दौरान स्कॉउट ओपी ने उदिती सिंह का पैर पकड़ लिया था। जिसके बाद काजी तौकीर और स्कॉउट ओपी के बीच में जोरदार जुबानी जंग छिड़ गई थी। काजी तौकीर और स्कॉउट के बीच हुई ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंचने ही वाली थी।

काजी तौकीर ने अरिश्फा के लिए लिया स्टैंड

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में अरिश्फा खान और काजी तौकीर के बीच के गिले-शिकवे दूर होते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में काजी अरिश्फा को गले लगाते हुए दिख रहे हैं, तो वहीं अरिश्फा भी काजी को उसके लिए स्टैंड लेने के लिए थैंक्यू कहती है।

लव गिल ने बोला सॉरी

इस प्रोमो वीडियो में स्कॉउट शो के कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते हुए कहता है कि बाहर बैठकर सभी को ज्ञान दे रहा है। साथ ही अरिश्फा भी काजी से बातचीत के दौरान कहती है कि अगर आप लोग ऐसा कुछ लव के साथ करते, तो ये लोग चढ़ जाते थे। स्कॉउट उदिती से कहता है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया था। जिसके बाद अरिश्फा कहती है कि अगर काजी लव को ऐसे खींचते तो आपको अच्छा लगता। हालांकि बाद में लव गिल इस चीज को लेकर सॉरी कहती है।

अरिश्फा और काजी का बॉन्ड

बिग बॉस के शुरुआती एपिसोड्स में काजी तौकीर और अरिश्फा के बीच में एक बाप-बेटी की तरह वाला बॉन्ड देखने के लिए मिला था। हालांकि इस रिश्ते में आगे चलकर खटास भी देखने के लिए मिली थी। कई मौकों पर इन दोनों को एक दूसरे के आमने-सामने आते हुए भी देखा गया है।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO