Bigg Boss 20 Episode: अरिशफा खान और काजी तौकीर की दोस्ती में आई दरार, जानें लड़ाई की 5 बड़ी वजहें

Bigg Boss 20 Promo: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर के मजाक पर अरिशफा खान भड़क गईं। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें अरिशफा ने काजी को 'घटिया इंसान' कहा। वहीं, माही विज ने भी अरिशफा को फटकार लगाई।
Arishfa Khan And Qazi Touqeer Fight
अरिशफा खान और काजी तौकीर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और अरिशफा खान के बीच मजाक को लेकर तीखी बहस हो गई।

  • काजी की 'बाप तो गया' वाली बात पर अरिशफा नाराज हो गईं और उन्हें घटिया इंसान कहने लगीं।

  • काजी ने सफाई दी कि वह खुद के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन अरिशफा उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुईं।

Arishfa Khan And Qazi Touqeer Fight On Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर रिश्तों में खटास देखने को मिल रही है। इस बार अरिशफा खान और काजी तौकीर के बीच मजाक को लेकर ऐसी बहस छिड़ गई कि मामला काफी बढ़ गया। शो के नए प्रोमो में अरिशफा काजी पर भड़कती नजर आ रही हैं, वहीं माही विज भी एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाती दिखाई देती हैं।

बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जियोहॉटस्टार रियलिटी ने शेयर किया है। इसमें काजी तौकीर और अरिशफा खान वॉशरूम में नजर आते हैं। काजी आयरन कर रहे होते हैं, लेकिन उनकी आयरन से भाप नहीं निकल रही होती। ऐसे में अरिशफा उसे ठीक करने के लिए आती हैं। इसी दौरान दोनों के बीच मजाक शुरू हो जाता है। प्रोमो के मुताबिक, भाप को देखकर काजी कहते हैं, 'बाप तो गया!' काजी की इस बात को अरिशफा अपने ऊपर ले लेती हैं। वह उदिति से कहती हैं कि काजी बोल रहे हैं, 'तेरा बाप तो गया।' इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।

अरिशफा ने काजी को कहा घटिया इंसान

अरिशफा की बात सुनकर काजी भी नाराज हो जाते हैं। वह समझाने की कोशिश करते हैं कि उनका इशारा खुद की तरफ था, क्योंकि पहले उन्होंने मजाक में खुद को अरिशफा का बाप कहा था। हालांकि, अरिशफा उनकी बात सुनने को तैयार नहीं होतीं और उन्हें बार-बार घटिया कहती हैं। इस पर काजी भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं और कहते हैं कि वह इतने घटिया इंसान नहीं हैं। प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है।

Arishfa Khan And Qazi Touqeer Fight
घर बैठे मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, इस हफ्ते OTT पर आ रहीं 5 नई फिल्में और वेब सीरीज, नोट कर लें रिलीज डेट

माही विज ने भी अरिशफा को सुनाई खरी-खोटी

इस विवाद में माही विज भी शामिल हो जाती हैं। वह अरिशफा खान को फटकार लगाते हुए कहती हैं कि वह लड़ाई करने के बहाने ढूंढती रहती हैं। माही यह भी कहती हैं कि उन्हें अरिशफा के साथ बैठने पर पछतावा होता है। वह एक्ट्रेस को सेंसलेस बताते हुए उन पर हर वक्त घर में क्लेश करने का मुद्दा उठाने का आरोप लगाती हैं।

फिर बिगड़े अरिशफा और काजी के रिश्ते

शुरुआत में अरिशफा और काजी के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। काजी ने उन्हें अपनी बेटी तक कहा था, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। हाल के दिनों में उनके रिश्ते सुधरते नजर आ रहे थे। अब नए विवाद ने एक बार फिर उनके रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 के आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच सुलह होती है या यह विवाद और बढ़ता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com