बिग बॉस 20  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Bigg Boss के घर में मचेगा क्लेश, अरिशफा खान और कनिका मान के बीच होगी तीखी नोंक-झोक

Bigg Boss 20 के अपकमिंग एपिसोड में कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच जोरदार बहस होगी। वहीं बुल्ली गैंग में भी दरार नजर आएगी और घरवालों पर नॉमिनेशन की गाज गिरेगी।

अपूर्वा नायक

Bigg Boss 20 Upcoming Spoiler: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आज घरवालों के बीच जोरदार हंगामा मचने वाला है। दूसरी ओर आज कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की भी गाज गिरते हुए नजर आएगी।

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में आज घर का माहौल थोड़ा टेंशनभरा हो जाएगा। बिग बॉस के बुल्ली गैंग में भी दरार आती हुई दिखायी दे रही है। जहां काजी तौकीर और माही विज अपने साथी अमन गांधी और उदिति सिंह की बुराई और नकल उतारते हैं।

कनिका मान और अरिश्फा खान के बीच घमासान

बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में घर में जोरदार हंगामा होने के आसार जताए जा रहे है। जहां शो की कंटेस्टेंट कनिका मान और अरिश्फा खान एक-दूसरे से जबरदस्त लड़ाई करती हुई दिखेगी। इतना ही नहीं कनिका के कारण अरिश्फा और गूल्लू के बीच में भी बहस हो जाती है। दरअसल अरिश्फा खान कनिका मान से सफाई को लेकर बहस करती है, तभी बीच में आकर गूल्लू भी अपना पक्ष रख रहा होता है। ये बात अरिश्फा को पसंद नहीं आती है और बात झगड़े में बदल जाती है।

बिग बॉस में आज होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, आज शो के कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन की प्रोसेस झेलना होगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि किस सदस्य पर घरवालों की नॉमिनेशन की आग बरसती है और कौन-सा सदस्य इससे बचता है।

माही विज ने उतारी उदिति सिंह की नकल

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में बुल्ली गैंग के रिश्तों की कड़वाहट अब खुलकर सामने आती हुई नजर आ रही है। जहां माही विज और काजी तौकीर इस हफ्ते की कैप्टन उदिति सिंह और शो के कंटेस्टेंट अमन गांधी की बुरायी करते हुए दिखे। इतना ही नहीं माही को उदिति की नकल उतारते हुए भी देखा जा सकता है।

बदलेंगे बिग बॉस 20 के समीकरण?

कनिका-अरिश्फा की लड़ाई और बुल्ली गैंग के अंदर बढ़ती कड़वाहट के बाद घर के रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन विवादों का असर कंटेस्टेंट्स की दोस्ती और गेम पर कितना पड़ता है।

दिग्विजय सिंह ने हमेशा हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की, भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा हमला

विदेश नीति से यूसीसी तक: शायना NC ने मणिशंकर अय्यर, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को घेरा

बीजेपी ने जारी की UP राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश