अपूर्वा नायक
परिणीति चोपड़ा ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल, यूके से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल की है।
शाहरुख खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
विद्या बालन ने सेंट जेवियर कॉलेज से सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन और मुंबई यूनिवर्सिटी से इसी विषय में मास्टर्स डिग्री हासिल की है।
प्रीति जिंटा ने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन के बाद क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर्स डिग्री हासिल की है।
विक्की कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
कार्तिक आर्यन ने नवी मुंबई के कॉलेज से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है।
अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
सारा अली खान ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है।