Bigg Boss 20 Arishfa Khan Vs Amrapali Dubey: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में वीकेंड के वार से पहले जोरदार हंगामा देखने के लिए मिलने वाला है। सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में आज एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है।
आज वीकेंड के वार से पहले बिग बॉस के घर में जोरदार झगड़ा देखने के मिल सकता है। इस झगड़े के चलते घर 2 टीमों में बदलता हुआ दिखने मिल सकता है। बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में अरिशफा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जोरदार झगड़ा देखने के लिए मिल सकता है।
जियो हॉटस्टार के द्वारा शेयर किए लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे शो की अन्य कंटेस्टेंट अरिशफा खान से बात करती हुई नजर आ रही है। आम्रपाली अरिशफा से कहती है कि उन्हें और घर के अन्य सदस्यों को अरिशफा और उदिति सिंह के साथ बात करने में डर लगता है।
जिसके बाद अरिशफा भड़क जाती है और कहती है कि मुझसे कोई बात करने से नहीं डरता है, आम्रपाली और रिती तिवारी के अलावा उनसे सभी घरवाले बात करते है। तब आम्रपाली जवाब देती है कि तुम्हें बातों का इतना बुरा लग जाता है कि तुमसे बात ही नहीं की जा सकती है। जिसके बाद ये झगड़ा और भी ज्यादा आगे बढ़ जाता है और बिग बॉस के घर का माहौल थोड़ा टेंशन वाला हो जाता है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और अरिशफा खान की तीखी नोंक झोंक हुई हो, इससे पहले भी दोनों कई बार लड़ चुकी है। अरिशफा खान ने इससे पहले भी आम्रपाली दुबे से उन्हें बच्ची कहने पर जोरदार झगड़ा किया था।
आम्रपाली दुबे द्वारा बार-बार बच्ची या छोटा कहे जाने से अरिश्फा खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने साफ कहा कि वह कोई बच्ची नहीं है। बात इतनी बढ़ गई कि घर के सदस्यों के बीच संस्कारों, उम्र और पर्सनल टिप्पणियों पर बहस छिड़ गई। अरिश्फा ने घरवालो पर बदतमीजी और दोहरे रवैये का आरोप भी लगाया।
अब एक बार फिर दोनों के बीच बढ़ती तकरार ने शो के दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। प्रोमो के बाद यह भी चर्चा तेज है कि आने वाले एपिसोड में घर के सदस्य अलग-अलग पक्षों में बंट सकते हैं। हालांकि, इस विवाद का पूरा असर एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही साफ होगा।