Bigg Boss 20 Years: 20 साल के सफर में बिग बॉस का हिस्सा बने सलमान खान, उनके बिना अधूरा लगता है वीकेंड का वार

Salman Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस के 20 सालों के सफर में सलमान खान एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी में शो अधूरा लगता है, क्योंकि वे स्क्रिप्ट के बजाय बिना किसी फिल्टर के अपनी राय रखते हैं।
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: इंडियन टेलीविजन पर रियलिटी शो का दौर भले ही कितना भी पुराना हो, लेकिन एक शो ऐसा है जिसने सालों से दर्शकों के दिलों पर अपनी पकड़ बना रखी है। बिग बॉस पिछले 2 दशकों के दौरान केवल एक सामान्य मनोरंजन सीरियल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक सांस्कृतिक पहचान के रूप में उभरकर सामने आया है।

इस सफर में कई प्रतिभागी आए और चले गए, लेकिन एक चेहरा ऐसा है जो इस शो की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। वीकेंड के दौरान होने वाली स्पेशल कॉन्ट्रोवर्सी में जब तक वह चेहरा पर्दे पर न दिखे, तब तक दर्शकों को शो का आनंद पूरी तरह से नहीं मिलता।

घंटों मेहनत करके घर का हर राज समझते हैं भाईजान

बिग बॉस शो के साथ होस्ट का जुड़ाव सिर्फ डायलॉग बोलने तक सीमित नहीं है। वे किसी स्क्रीप्ट का सहारा लेने के बजाय अपने बेबाक अंदाज और समझ से बात करते हैं। बहुत कम दर्शकों को इस बात की जानकारी होगी की वीकेंड का वार के लिए स्टेज पर आने से पहले वे कई घंटों तक घर के अंदर की अनदेखी वीडियो क्लिप देखते हैं।

इसी बारीकी से देखने की आदत के कारण वे हर प्रतिभागी के बर्ताव और घर की हर स्थिति को गहराई से समझ पाते हैं। वे किसी तैयार कहानी पर भरोसा करने के बजाय अपनी खुद की निष्पक्ष राय और सुझाव सभी के सामने प्रस्तुत करते हैं।

शो में सलमान के बिना लगता है खालीपन

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस मंच से होस्ट को अलग करना अब लगभग असंभव सा हो गया है। जब भी किसी कारण से सलमान खान वीकेंड के वार में उपस्थित नहीं हो पाते, तो दर्शकों को उनकी कमी तुरंत महसूस होने लगती है।

जबकि उनकी जगह पर कुछ समय के लिए अन्य हस्तियों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है और वे कार्यक्रम को आगे भी बढ़ाते हैं, लेकिन दर्शकों की रिएक्शन हमेशा यही साबित करती है कि असली चमक उसी पुराने अंदाज से आती है। दर्शक उस खास मौजूदगी के बिना इस कार्यक्रम की कल्पना भी नहीं कर पाते हैं।

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20: तौकीर के आधी रात के ड्रामे से घर में मचा हंगामा, डॉक्टर की एंट्री के बाद आया बड़ा ट्विस्ट

होस्ट और शो के दायरे से परे बना रिश्ता

समय बीतने के साथ यह संबंध महज एक पेशेवर जिम्मेदारी से कहीं आगे निकल चुका है। वे अब दर्शकों के संपूर्ण अनुभव का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुके हैं। बिग बॉस के घर के अंदर चल रही गतिविधियों की उनकी गहरी समझ और बिना किसी दबाव के दी जाने वाली सलाह ने इस पूरे सत्र को एक विशिष्ट पहचान दी है।

बिग बॉस शो भले ही घर के अंदर रहने वाले प्रतिभागियों के व्यक्तित्व और उनके ड्रामे के इर्द-गिर्द घूमता हो, लेकिन इतने सालों बाद यह भी साफ हो चुका है कि बाहर बैठकर सब कुछ कंट्रोल करने वाला यह इंसान भी घर के सदस्यों जितना ही जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com