तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इंस्टा हैक होने पर बेचा गोल्ड, अंबानी का बिजनेस टेकओवर के सपने, तान्या मित्तल के अजीबो-गरीब खुलासे

Bigg Boss 19 News: तान्या मित्तल का हाल ही में एक इंटरव्यू खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें उन्होंने अजीबो-गरीब खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अंबानी का बिजनेस टेकओवर करने के सपने आते हैं

स्नेहा मौर्या

Tanya Mittal Socking Statements: रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आ रहीं तान्या मित्तल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के अंदर हो या बाहर, तान्या अपने अजीबो-गरीब बयानों और दावों के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने कई बार ऐसे दावे किए हैं, जिन्हें सुनकर दर्शक भी हैरान रह जाते हैं। आइए जानते हैं तान्या मित्तल के कुछ चर्चित बयानों और दावों के बारे में...

दरअसल, तान्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। इस मुश्किल समय से उबरने के लिए उन्होंने अपना सारा गोल्ड और यहां तक कि अपने तीन आईफोन तक बेच दिए थे। उनका कहना है कि उन्होंने स्टाफ की सैलरी देने के लिए यह कदम उठाया। सात-आठ महीने की कठिनाई के बाद भी उन्होंने अपनी कंपनी से किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला। तान्या ने दावा किया कि एक वक्त ऐसा था जब वह एक सोशल मीडिया पोस्ट से एक लाख रुपये तक कमा लेती थीं।

तान्या मित्तल के अजीबो-गरीब दावे

उनका कहना है कि अगर वह ट्रिप पर जाती हैं और 21,000 रुपये का होटल रूम लेती हैं, तो अपने ड्राइवर और स्टाफ के लिए भी वैसा ही कमरा बुक करवाती हैं। यहां तक कि उनका स्टाफ उनके साथ ही खाना खाता है।

तान्या का यह भी दावा है कि उनके घर में 7 ज्वैलर्स हैं, जो उनके गहने बनाते हैं, इसलिए उन्हें बाहर से जूलरी पर खर्च नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया था कि उनके घर का एक पूरा फ्लोर सिर्फ उनके कपड़ों के लिए है। वहीं, वह अपने स्टाफ से तौलिया तक प्रेस करवाती हैं।

मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में तान्या ने कहा था कि उन्हें अजीब-अजीब सपने आते थे, जैसे उन्होंने अंबानी का बिजनेस संभाल लिया हो, सुष्मिता सेन ने अपना क्राउन उन्हें दे दिया हो या वह ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर हैं।

'एक्ट्रेस सिर्फ सैलून जाकर धुलवाती हैं बाल'

इतना ही नहीं, तान्या मित्तल ने एक बार कहा था कि उन्हें बाल धोना नहीं आता, इसलिए वह सैलून जाकर ही बाल धुलवाती हैं। वहीं, उनका कहना है कि जब एक लड़के ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह दिखने में अच्छी नहीं थीं, तभी उनका बिजनेस भी ठप हो गया और कई फैक्ट्रियां बंद करनी पड़ीं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अब वह किसी "छपरी" से भी शादी कर लेंगी, क्योंकि उसे भी रीहैब की जरूरत होगी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें