तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Bigg Boss 19 के बाद तान्या मित्तल को मिला पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट, VIDEO देख फैंस बोले- ओवरएक्टिंग...

Bigg Boss 19 की पॉपुलर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को शो के बाद पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिला है। उनका ब्रांड ऐड वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन सामने आए हैं।

स्नेहा मौर्या

Tanya Mittal First Acting Project: भले ही बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने अपने नाम की हो, लेकिन शो की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल का नाम जरूर शामिल है। शो खत्म होने के बाद भी तान्या लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। अब इसी बीच उनके फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। बिग बॉस के बाद तान्या को उनका पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है।

दरअसल, तान्या मित्तल हाल ही में एक ब्रांड के विज्ञापन में नजर आई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह उनका पहला कमर्शियल ऐड बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही फैंस ने उनकी एक्टिंग, लुक और कॉन्फिडेंस पर जमकर रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

ऐड पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन

जहां एक तरफ कई लोग तान्या मित्तल की तारीफ करते नजर आए, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने उनकी एक्टिंग को लेकर नाराजगी भी जताई। कई फैंस का मानना है कि तान्या इस ऐड में थोड़ी ओवरएक्टिंग करती दिख रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “तान्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यह उनका पहला ऐड शूट है और उन्होंने अपने हाव-भाव और डायलॉग से अच्छा काम किया है। साड़ी और ज्वेलरी के बिजनेस को भी अच्छे से प्रमोट किया है। शाबाश क्वीन।” वहीं, दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “पहला और आखिरी शूट, ओवरएक्टिंग की दुकान।”एक अन्य ने कमेंट किया, “बाकी सब ठीक है, लेकिन इस ऐड में थोड़ी ओवरएक्टिंग ज्यादा लग रही है।”

खूबसूरती और स्टाइल की भी हुई तारीफ

नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद तान्या के लुक और स्टाइल की खूब तारीफ हो रही है। ऐड में वह साड़ी और ज्वेलरी में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर कई फैंस ने उनकी एलिगेंस और स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना की है। कुछ लोगों का मानना है कि पहले ही प्रोजेक्ट में इतना कॉन्फिडेंस दिखाना काबिल-ए-तारीफ है।

बता दें कि तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में तीसरी रनर-अप रही थीं। ग्रैंड फिनाले के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था,“आपके असीम प्यार, अटूट समर्थन और मेरी कहानी के हर अध्याय में मेरे साथ चलने के लिए धन्यवाद। आप मेरी हमेशा की ताकत हैं।” अब देखना दिलचस्प होगा कि तान्या मित्तल आगे और कौन-से एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से दर्शकों का दिल जीतती हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें