चांदी की बोतल देख चमकी तान्या मित्तल की आंखें, मालती चाहर हुईं इमोशनल  
मनोरंजन

Bigg Boss 19: चांदी की बोतल देख चमकी तान्या मित्तल की आंखें, मालती चाहर हुईं इमोशनल

Tanya Mittal Bottle: बिग बॉस 19 का फैमिली वीक भावनाओं और ड्रामे से भर गया है। तान्या मित्तल के भाई की एंट्री सबसे खास रही, जिन्होंने उनके लिए चांदी की बोतल लाई, जिसे देखकर तान्या बेहद खुश हो गईं।

सोनाली झा

Bigg Boss 19 Family Week: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन भावनाओं और ड्रामे का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा। घरवाले एक–एक कर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स से मिलने आ रहे हैं, जिससे घर का माहौल भावुक होने के साथ-साथ और दिलचस्प बन गया है। बीते एपिसोड में फरहाना की मां, गौरव की पत्नी, अमल मलिक के भाई अरमान मलिक और प्रणित के भाई प्रयाग मोरे की एंट्री देखने के बाद अब बारी आई तान्या मित्तल और शहबाज के परिवार वालों की।

'फिल्म विंडो' की खबरों के मुताबिक, तान्या मित्तल के भाई ने शो में एंट्री की। तान्या शुरुआत से ही उम्मीद लगाए बैठी थीं कि उनकी मां आएंगी और उन्होंने कई बार कहा भी था कि उनकी मां यदि आतीं तो घर में एक अलग ही ऊर्जा भर देतीं। लेकिन उनकी सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं और उनकी जगह उनके भाई आए।

चांदी की बोतल देख चमकी तान्या की आंखें

सबसे बड़ा आकर्षण रहा वह चांदी की बोतल जो वह तान्या के लिए खास तौर पर लेकर आए। शो में कई बार तान्या अपनी सोने की बोतल का जिक्र कर चुकी हैं, जिस पर गौरव खन्ना उन्हें चिढ़ाते भी रहते थे। ऐसे में भाई को चांदी की बोतल लाते देख तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हालांकि, तान्या के भाई बकलावा भी लाना चाहते थे, लेकिन मेकर्स ने खाने की चीजें अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी।

शहबाज के पिता की भावुक एंट्री

तान्या के बाद शो में एंट्री हुई शहबाज के पिता की। उनके आने से घर का माहौल हल्का हो गया। हंसी-मजाक, प्यार और पिता-पुत्र की बॉन्डिंग ने इस फैमिली वीक में एक अलग ही रंग भर दिया। सामाजिक और फैमिली वैल्यूज पर शहबाज को सलाह देते हुए उनके पिता काफी भावुक भी हुए। जहां एक तरफ घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने शो में आए, वहीं मालती चाहर अकेली रह गईं। उनके घर से कोई भी नहीं आया और यह बात उन्हें अंदर तक तोड़ गई।

मालती चाहर के लिए सबसे मुश्किल पल

मालती बार-बार उम्मीद कर रही थीं कि उनके पिता जरूर आएंगे, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं। कुनिका ने पिछले एपिसोड में बताया था कि मालती बचपन में जब भी खुद को नेग्लेक्टेड महसूस करती थीं, तो बीमार पड़ जाती थीं और इस बार भी वही हो रहा है। सभी के परिवार मिलने आए, घर में लगातार लड़ाइयां हो रही हैं, और ऐसे माहौल में खुद को अकेला महसूस करते हुए मालती मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई हैं।

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम

राम मनोहर लोहिया पुण्यतिथि: आजादी की लड़ाई से सामाजिक न्याय तक, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट