'बिग बॉस 19' में रसोई से शुरू हुआ घमासान, अशनूर ने मालती को कहा 'फरहाना 2.0', बहस में फरहाना भी कूदीं 
मनोरंजन

'पागल' कहने पर भड़की मालती, कुकिंग ड्यूटी को लेकर 'बिग बॉस 19' में हंगामा, गौरव ने दिया अशनूर का साथ

'Bigg Boss 19' में Cooking Duty को लेकर अशनूर और मालती में तीखी बहस हुई। अशनूर ने मालती को 'फरहाना 2.0' कहा, जिस पर मालती ने 'छोटी है तो छोटी रह' कहकर पलटवार किया।

अनिल सिंह

Ashnoor Kaur Malti Kitchen Fight: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में एक बार फिर बड़ा घमासान मच गया है, और इस बार झगड़े की शुरुआत घर की रसोई से हुई है। आगामी एपिसोड में अशनूर कौर और मालती के बीच कुकिंग ड्यूटी और आपसी व्यवहार को लेकर जोरदार बहस और तकरार देखने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा।

आईएएनएस (IANS) सूत्रों के मुताबिक, यह झगड़ा सुबह के नाश्ते की तैयारी के दौरान हुआ, जब अशनूर और मालती को मिलकर हलवा बनाना था। अशनूर, मालती के रवैये से पहले से ही परेशान थी। उसने घरवालों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मालती को 'फरहाना 2.0' कहकर ताना मारा और कहा कि उसकी अपनी कोई अलग पर्सनैलिटी नहीं है, वह बस दूसरों की नकल करती है। इस बात से माहौल गरम हो गया और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई।

'छोटी है तो छोटी रह' पर बढ़ा विवाद

अशनूर ने मालती के बर्ताव को 'ज़रूरत से ज़्यादा बेकार' बताया, वहीं मालती का कहना था कि अशनूर की वजह से खाना लेट हो रहा है, और वह 15 मिनट से उसका इंतजार कर रही थी। अशनूर ने पहले ही गौरव और प्रणीत से मालती के खराब रवैये की शिकायत की थी।

हालात तब और बिगड़े जब अशनूर ने खुद ही हलवा बनाना शुरू कर दिया, तभी मालती आई और गैस की लौ तेज करने को कहा ताकि काम जल्दी खत्म हो जाए। अशनूर ने मना कर दिया, यह कहते हुए कि हलवा जल सकता है। मालती जिद पर अड़ी रही, लेकिन गौरव ने अशनूर का साथ दिया।

बहस तब और बढ़ गई जब फरहाना ने बीच में ताना मारा, "अब इनकी बेवकूफी भरी बातें सुनो।" इस कमेंट से मालती भड़क गई और जोर-जोर से बोलने लगी। जब अशनूर ने उन्हें टोका, तो मालती ने ताना मारते हुए कहा, "छोटी है तो छोटी रह।"

'पागल' कहने पर हुआ हंगामा, सम्मान पर छिड़ी बहस

झगड़ा यहीं नहीं रुका। गुस्से में अशनूर ने मालती को 'पागल' कह दिया, जिससे मालती का गुस्सा और भड़क गया। मालती ने कहा, "तुम्हें अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार करना चाहिए।"

इस पर अशनूर ने करारा जवाब देते हुए कहा, "सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए और सिर्फ उम्र बड़ी होने से कोई ज्यादा सही नहीं हो जाता। बड़े लोगों को भी छोटे से बात करते समय मर्यादा रखनी चाहिए।" मालती ने फिर इस बात पर भी सवाल उठाया कि अशनूर उसे 'तू' कहकर बुलाती है, जबकि बजाज को 'आप'। अशनूर ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वह प्रणीत को भी 'तू' कहती है, और बजाज को 'आप' बोलना उसकी पर्सनल चॉइस है।

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना