-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Govinda Duniyadari Movie Announcement
दुनियादारी से वापसी करेंगे गोविंदा, बेस्ट परफॉर्मेंस का हीरो नंबर 1 ने किया वादा
- Written By: अनिल सिंह
Govinda: अचानक तबियत बिगड़ने के बाद गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'दुनियादारी' का ऐलान किया है और कहा है कि इसमें वह अपने बेस्ट फॉर्म में दिखेंगे।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा ने दिया फैंस को तोहफा, फिल्म 'दुनियादारी' से करेंगे बड़े पर्दे पर कमबैक
Govinda Duniyadari Come Back: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा, जिन्हें प्यार से ‘चीची’ कहा जाता है, अचानक तबियत खराब होने की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। बीती रात उन्हें मुंबई के जुहू स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं। इसी बीच, गोविंदा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है: वह जल्द ही एक नई फिल्म ‘दुनियादारी’ के साथ बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं।
आज बुधवार को जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा ने अपनी सेहत पर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि ज्यादा काम और भारी व्यायाम के कारण उन्हें थकान हो गई थी। गोविंदा ने कहा, “मैंने बहुत मेहनत की थी। मुझे थकान हो रही थी। मैंने जरूरी दवाइयां ले ली हैं।” उन्होंने योग और प्राणायाम पर ध्यान देने की बात कही।
‘दुनियादारी’ से करेंगे बेस्ट फॉर्म में वापसी
गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में अपनी आगामी फिल्म ‘दुनियादारी’ का नाम बताया। गोविंदा ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके प्रशंसक उन्हें इस फिल्म के जरिए “गोविंदा के बेस्ट फॉर्म में” देखें, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने उन्हें पहले देखा था।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
ये भी पढ़ें-‘शादी की होनी चाहिए एक्सपायरी डेट’, काजोल के बयान पर शॉक हुई ट्विंकल खन्ना
एक्टर ने फिल्म की थीम पर भी बात की। उन्होंने कहा, “जब कोई व्यक्ति वफादार और ईमानदार होने के बावजूद विश्वासघात का सामना करता है, तभी उसे दुनिया के तौर-तरीके सही मायने में समझ आते हैं।” गोविंदा ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आएगी और यह लंबे अरसे बाद फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी।
कॉमेडी, डांस और गाने का होगा तड़का
गोविंदा ने अपने फैंस को आश्वस्त किया कि उनकी वापसी की फिल्म में वह सब कुछ होगा जो दर्शकों को उनसे चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरी फिल्मों में कॉमेडी, गाने और डांस जैसी वो सारी चीजें होंगी, जो लोगों को पसंद हैं।”
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फिल्म के जरिए वह देश की वास्तविक ‘दुनियादारी’ दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि भारत और विदेश में लोग ‘दुनियादारी’ देखें और समझें कि हमारा देश असल में क्या है।” गोविंदा ने वादा किया कि वह फिल्म को बेहतर बनाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे।
Govinda duniyadari movie announcement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














