अमाल मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक के बिहेवियर पर मौसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो जैसे हैं वैसे...

Amaal Mallik Family Reactions:‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक के गेम पर उठ रहे सवालों के बीच परिवार ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अमाल कैमरे के लिए नहीं, बल्कि जैसा है वैसे ही खेल रहा है।

स्नेहा मौर्या

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Trolls: म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सिंगर अमाल मलिक इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहे हैं। अपने सिंपल स्वभाव और इमोशनल अंदाज के कारण वह दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहां कई लोग अमाल की सच्चाई की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें फेक और ओवरएक्टिंग करने वाला बता रहे हैं।

ऐसे में अब ट्रोलर्स पर अमाल के परिवार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उनकी मौसी रोशन गैरी ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि अमाल शो में बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे वो असल जिंदगी में रहते हैं।

अमाल मलिक को लेकर मौसी ने कही ये बात

रोशन ने कहा, “अमाल कभी भी किसी दिखावे में विश्वास नहीं करते। वह भावुक और ईमानदार इंसान हैं। बिग बॉस में जो लोग उन्हें देख रहे हैं, वही उनका असली चेहरा है। वह हर चीज को दिल से करते हैं और किसी को खुश करने के लिए अपना नेचर नहीं बदलते।” जब रोशन से पूछा गया कि क्या अमाल किसी रणनीति या गेम प्लान के तहत खेल रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। वह कोई प्लानिंग नहीं करते। जो भी करते हैं, अपने दिल और ईमानदारी से करते हैं। बिग बॉस उनके लिए एक गेम से ज्यादा एक एक्सपीरियंस है, जिससे वह खुद को और बेहतर बना रहे हैं।”

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

शो की शुरुआत में अमाल मलिक को अक्सर सोते हुए देखने के बाद कुछ दर्शकों ने उन्हें आलसी कह दिया था। इस पर रोशन ने हंसते हुए कहा, “अमाल आलसी नहीं हैं, बस उनकी वर्किंग रूटीन ऐसी थी। वह देर रात तक काम करते थे और सुबह देर से उठते थे। बिग बॉस के घर में उन्हें इस दिनचर्या को एडजस्ट करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब वे पूरी मेहनत से खेल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि अमाल हर स्थिति में शांत रहते हैं और दिखावे से दूर रहते हैं। यही वजह है कि फैंस धीरे-धीरे उनके असली व्यक्तित्व को समझ रहे हैं। रोशन ने अंत में कहा, “जो लोग अमाल को शो में देख रहे हैं, वे उनके असली नेचर को पहचान सकते हैं। वह जमीन से जुड़े हुए, सच्चे और संवेदनशील इंसान हैं। यही गुण उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!