मनोरंजन

माधुरी और विद्या बालन का डांस देखने के चक्कर में क्रू मेंबर्स भूल जाते थे अपना काम: अनीस बज्मी

'भूल भुलैया 3' में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के डांस को लेकर फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि उनका डांस देखने के चक्कर में क्रू मेंबर्स अपना काम ही भूल जाते थे।

अनिल सिंह

मुंबई: फिल्म 'भूल भुलैया 3' का गाना 'आमी जे तुमार 3.0' जारी किया जा चुका है। गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के डांस सीक्वेंस को दिखाया गया है। लोग इस डांस को मास्टर पीस बता रहे हैं। सॉन्ग लॉन्च के दौरान फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी ने डांस की शूटिंग के वक्त के अनुभव को साझा किया और बताया कि जब डांस सीक्वेंस शूट किया जा रहा था, तब डांस देखने के चक्कर में क्रू मेंबर्स अपना काम भूल जाते थे। 5 दिन तक डांस सीक्वेंस को शूट किया गया और यह पूरी टीम के लिए एक यादगार अनुभव रहा।

'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने फिल्म की शूटिंग के समय हुए अनुभव को याद किया है और बताया है कि माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का डांस देखने के लिए क्रू मेंबर्स में होड़ मची रहती थी। उन्होंने बताया कि जब यह डांस सीक्वेंस शूट किया जा रहा था, तो कट बोलना भी बड़ा कठिन था, क्योंकि जब यह दोनों एक्ट्रेस डांस शुरू करती थी तो उनके डांस का जादू देखने में सभी लीन हो जाया करते थे और दृश्य पूरा होने के बाद भी कट बोलने का मन नहीं करता था।

अनीस बज्मी ने बताया कि 'भूल भुलैया 3' के इस गाने की शूटिंग करीब 5 दिन तक सेट पर चलती रही और उस दौरान यही माहौल था, क्रू मेंबर्स अपना काम भूल रहे थे। विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का डांस देखने के लिए लोग टकटकी लगा कर बैठ जाते थे। भव्य सेट और इस तरह का मौका देने के लिए अनीस बज्मी ने भूषण कुमार को धन्यवाद कहा। फिल्म भूल भुलैया 3 की अगर बात करें तो यह 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। आमी जे तुमार 3.0 गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में गाने के कुछ हिस्से को ही दिखाया गया है। पूरा गाना देखने की बेताबी भी दर्शकों के मन में बढ़ गई है और वह बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया