भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

लाइव शो में भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा की शर्मनाक हरकत! महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, भड़के लोग

Dhananjay Sharma Viral Video: भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह स्टेज पर महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

स्नेहा मौर्या

Bhojpuri Singer Threw Dancer Into The Crowd: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान और नाराज कर दिया है। भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही एक महिला डांसर के साथ बेहद विवादित हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान सिंगर अचानक एक महिला डांसर को गोद में उठा लेते हैं और उसे भीड़ की तरफ फेंक देते हैं। यह घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है, लेकिन वहां मौजूद लोग और दर्शक इस पूरे दृश्य को देखते रह जाते हैं।

भोजपुरी सिंगर के शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल

फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि पहली बार में डांसर खुद को संभालने की कोशिश करती है और गिरने से बच जाती है। हालांकि, कुछ ही पल बाद सिंगर दोबारा उसके पास आते हैं और उसे फिर से उठाकर भीड़ की तरफ फेंक देते हैं। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं।

स्टेज पर मौजूद एक महिला इस घटना से परेशान दिखाई देती है, लेकिन वह कुछ खास कर नहीं पाती। वहीं नीचे मौजूद भीड़ का एक हिस्सा इस पूरे घटनाक्रम को मनोरंजन की तरह देखता नजर आता है। इसी दौरान कार्यक्रम की होस्ट की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती हैं, “यह गलत बात है… वह लड़की है, ऐसा मत कीजिए।” इसके बाद कुछ लोग आगे बढ़कर डांसर की मदद करते हैं और उसे वापस स्टेज तक लाते हैं। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद माहौल काफी अफरा-तफरी वाला दिखाई देता है।

बौखलाए सोशल मीडिया यूजर्स

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया है और इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस घटना के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को बेहद शर्मनाक बताया है और सिंगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।एक यूजर ने लिखा कि मंच पर एक महिला कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी तरह से मनोरंजन नहीं हो सकता। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह सच में हुआ या फिर यह कोई खतरनाक स्टंट था।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सिंगर ने अब सफाई दी और कहा कि वो डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थी और उनका इरादा स्टेज से नीचे फेंकना नहीं था। लेकिन उन्हें स्टेज और पब्लिक का डिस्टेंस समझ नहीं आया। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट