पवन सिंह और आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

72 घंटे शूटिंग के बाद गाए 18 गाने, पवन सिंह ने सुनाया संघर्ष का किस्सा, आम्रपाली दुबे के वजन पर भी हुई बात

Pawan Singh Songs: पवन सिंह ने बताया कि वह एक दिन में 18 गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। आम्रपाली दुबे मां के वजन पर बात करने से नाराज हो गईं। काजल राघवानी ने मां के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा कीं।

सोनाली झा

Aamrapali Dubey Weight Issue: ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पहलू सामने आ रहे हैं। बुधवार के एपिसोड में पवन सिंह, जन्नत जुबैर, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे समेत कई कलाकारों की जिंदगी से जुड़े किस्से देखने को मिले। इस दौरान पवन सिंह ने अपने काम को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर जन्नत भी हैरान रह गईं।

जन्नत जुबैर के साथ बातचीत में पवन सिंह ने बताया कि उन्हें काम करना बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि वह एक दिन में 20 गाने तक गा सकते हैं और अपनी जिंदगी में एक दिन में 18 गाने रिकॉर्ड भी कर चुके हैं। पवन ने बताया कि उन्होंने गुजरात में 72 घंटे शूटिंग करने के बाद मुंबई जाकर 18 गाने गाए थे। इसके बाद वह दोबारा शूटिंग के लिए लौटे और 24 घंटे तक काम करके फिल्म पूरी की।

पवन सिंह ने कही ये बात

पवन सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने महज 6 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। 9 साल की उम्र में एक कार्यक्रम में उनकी परफॉर्मेंस इतनी पसंद की गई कि आयोजकों ने उनसे ही लगातार गाने के लिए कहा। उनकी आवाज रिकॉर्ड कर कैसेट रिलीज किया गया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। पवन ने कहा कि इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

काजल राघवानी को मां ने दिया भावुक सहारा

शो में काजल राघवानी की मां शारदा भी नजर आईं। उन्होंने बेटी की जिंदगी और परेशानियों को लेकर चिंता जताई और कहा कि वह चाहती हैं कि काजल हमेशा खुश रहें। इसके बाद वह काजल को एस्ट्रोलॉजर के पास लेकर गईं, जहां उनके बीते जीवन और रिश्तों को लेकर कई बातें कही गईं।

आम्रपाली के वजन पर मां की बात से नाराज हुईं एक्ट्रेस

वहीं आम्रपाली दुबे अपनी मां के साथ बैठकर बातचीत करती नजर आईं। उनकी मां ने उनके बढ़े वजन को लेकर चिंता जताई। इस पर आम्रपाली नाराज हो गईं और उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पहले से ही उनके वजन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है और वह घर पर भी इस तरह की बातें नहीं सुनना चाहतीं। आम्रपाली ने कहा कि वह अपनी बॉडी के साथ फिट हैं। इसके बाद उन्होंने गुस्से में सैंडविच उठाकर खा लिया।

पिता लालू यादव के साथ नजर आए तेजप्रताप

शो में तेजप्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ जन्मदिन मनाया। लालू यादव के आने पर तेजप्रताप काफी खुश नजर आए। दोनों ने साथ में तस्वीर खिंचवाई और केक काटा। इस दौरान तेजप्रताप ने कहा कि मां-पिता का आशीर्वाद ही सबसे कीमती तोहफा होता है।

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा