निरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल

Kajal Raghwani Reaction: काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम लाइव में निरहुआ और आम्रपाली दुबे से जुड़ा शूटिंग सेट का पुराना किस्सा सुनाया। उन्होंने दावा किया कि दोनों घंटों तक वैनिटी वैन में रहते थे।
Nirahua, Amrapali Dubey And Kajal Raghwani
निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Kajal Raghwani Reaction On Nirahua Amrapali Dubey Relationship: भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों अभिनेत्री काजल राघवानी के बयानों को लेकर खूब चर्चा हो रही है। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में कई मुद्दों पर खुलकर बोलने के बाद काजल ने सोशल मीडिया के जरिए एक और सनसनीखेज दावा किया है। इस बार उन्होंने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से जुड़ा शूटिंग सेट का एक पुराना किस्सा शेयर किया।

काजल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। काजल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान निरहुआ और आम्रपाली दुबे कई बार घंटों तक वैनिटी वैन के अंदर रहते थे। उनके मुताबिक, जब क्रू मेंबर्स या अन्य लोग दोनों को शॉट के लिए बुलाने जाते थे, तो वे कथित तौर पर बाहर नहीं आते थे।

काजल राघवानी का दावा

काजल ने दावा किया कि एक समय ऐसा भी आया जब कई लोगों को उन्हें बुलाने के लिए भेजा गया, लेकिन दोनों बाहर नहीं आए। इसके बाद डायरेक्टर को खुद वैनिटी वैन के पास जाकर उन्हें बाहर बुलाना पड़ा। काजल ने सवालिया अंदाज में कहा कि जब सेट पर बाकी कलाकार घंटों अपने शॉट का इंतजार कर रहे थे, तो आखिर दोनों अंदर क्या कर रहे थे?

निरहुआ-आम्रपाली की नजदीकियों पर उठाए सवाल

काजल ने आगे निरहुआ और आम्रपाली दुबे की नजदीकियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इंडस्ट्री में अक्सर ऐसी चर्चाएं होती रही हैं कि निरहुआ आम्रपाली को खास प्राथमिकता देते हैं और कई बार फिल्मों की कास्टिंग को लेकर भी उनका प्रभाव रहता है। काजल ने निरहुआ के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए उनकी शादी से जुड़े बयान पर भी सवाल उठाया।

Nirahua, Amrapali Dubey And Kajal Raghwani
Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री

काजल राघवानी ने इशारों में पूछा कि क्या उस समय दिए गए बयान के पीछे किसी तरह का दबाव था। निरहुआ और आम्रपाली लंबे समय से अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और दोस्ती को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को दोस्ती ही बताया है। अब काजल के इन दावों ने एक बार फिर दोनों को सुर्खियों में ला दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com