मिर्जापुर द मूवी पहले दिन मचाएगी भौकाल, 20 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई, जानें ओपनिंग डे का पूरा प्रीडिक्शन

Mirzapur The Movie Prediction: मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर बज बढ़ गया है। फिल्म पहले दिन 14 से 20 करोड़ रुपये तक कमा सकती है, जबकि करीब 16 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान है।
Mirzapur The Movie Opening Day Prediction
मिर्जापुर: द मूवी का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Mirzapur The Movie Opening Day Prediction: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में फ्रेंचाइजी के पुराने किरदारों का दमदार अंदाज देखने को मिला है। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और अब इसकी बॉक्स ऑफिस कमाई को लेकर भी अनुमान लगाए जाने लगे हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले दिन करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कर सकती है। वहीं, फिल्म की संभावित हाईएस्ट ओपनिंग करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर लगभग 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

कालीन भैया और गुड्डू पंडित फिर आमने-सामने

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं। दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी और रवि किशन के किरदारों के बीच टकराव की झलक भी देखने को मिली है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है। यह एक्शन, थ्रिलर, गैंगस्टर और क्राइम जॉनर की फिल्म है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के लिए सबसे बड़ा फायदा इसकी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और मजबूत फैन फॉलोइंग को माना जा रहा है।

Mirzapur The Movie Opening Day Prediction
जिस गोपी बहू ने धोया था पति का लैपटॉप, अब बिग बॉस के घर में करेगी घरवालों की धुलाई! जिया मानेक को मिला ऑफर

स्टार्स की फीस भी चर्चा में

फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट में पंकज त्रिपाठी की फीस करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है। अली फजल को 4 करोड़, दिव्येंदु शर्मा को 3 करोड़ और जितेंद्र कुमार को करीब 1.5 करोड़ रुपये मिलने की खबर है। वहीं श्वेता त्रिपाठी की फीस करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, इन फीस से जुड़े आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com