वायरल वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट को थप्पड़ जड़ रही हैं अक्षरा सिंह 
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने मेकअप आर्टिस्ट को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेकअप आर्टिस्ट कशिश जैन को थप्पड़ जड़ रही हैं। अक्षरा इस समय पंजाबी गाना पैग पग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अनिल सिंह

Akshara Singh Slapped Kashish Jain: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी के अलावा हिंदी और पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी नाम कमाया है। इस समय वह पंजाबी म्यूजिक वीडियो पैग पग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेकअप आर्टिस्ट कशिश जैन को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट किए हैं।

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब रील्स बनाती हैं। उन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेकअप आर्टिस्ट कशिश जैन के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह एक बच्चे की नकल कर रही हैं और चंदा मामा दूर के कविता गुनगुना रही हैं। वीडियो में कशिश जैन बीच में आ जाती हैं और अक्षरा सिंह उन्हें थप्पड़ जड़ देती हैं। और कहती हैं, मेरा वीडियो खराब कर दिया।

अक्षरा सिंह का फनी वीडियो हुआ वायरल दरअसल यह सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील का रिक्रिएशन है और यह एक फनी वीडियो है। जिसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। यूजर्स ने अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया है और वह इस वीडियो को क्यूट वीडियो बताते हुए नजर आए हैं।

अक्षरा सिंह की अपडेट के लिए बेताब रहते हैं फैंस

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा जगत की जबरदस्त अदाकारा है, लेकिन अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इन्हें करीब 67 लाख लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो के माध्यम से अक्षरा सिंह खुद से जुड़ी ढेर सारी अपडेट अपने फैंस के साथ साझा करती हैं।

अक्षरा सिंह की अपकमिंग फिल्म

हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म रूद्रा शक्ति का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें अक्षरा सिंह विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। अक्षरा सिंह अपने पंजाबी म्यूजिक वीडियो को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं, पैग पग नाम का यह वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित