लाफ्टर शेफ के मंच पर छलका भारती सिंह का मां का दर्द  
मनोरंजन

भारती सिंह को पैदा नहीं करना चाहती थी मां, वजह जानकर नम हो जाएंगी आंखें

भारती सिंह की मां ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह नहीं चाहती थी कि भारती सिंह पैदा हों। भारती सिंह की मां की यह बातें सुनकर लाफ्टर शेफ के मंच पर मौजूद सभी इमोशनल हो गए।

अनिल सिंह

भारती सिंह ने 3 जुलाई को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया, लेकिन उनका जन्मदिन और भी खास बन गया, क्योंकि लाफ्टर शेफ शो के मंच पर भी उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उनकी मां शो में खास मेहमान के तौर पर नजर आई। जिन्होंने भारती सिंह से जुड़ी ढेर सारी बातें वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ की। लेकिन उनकी मां की बातें सुनकर सभी इमोशनल हो गए। भारती सिंह की मां कमला सिंह ने बताया कि वह अपनी तीसरी बेटी यानी भारती को जन्म देना नहीं चाहती थी।

शो लाफ्टर शेफ के मंच पर मेहमान के तौर पर आई भारती सिंह की मां से जब वहां मौजूद कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने पूछा कि भारती जब पैदा होने वाली थी तब आपने क्या खाया था? यह सवाल सुनकर कमला सिंह ने अपनी गर्भावस्था के समय हुई तकलीफों के बारे में बताया और कहा कि वह भारती को पैदा नहीं करना चाहती थी। भारती सिंह की मां ने बताया कि उन्होंने तब बहुत कुछ खाया था, ताकि भारती का जन्म ना हो, लेकिन फिर भी भारती पैदा हो गई, बिना डॉक्टर और बिना नर्स के, यह बताते हुए भारती सिंह की मां की आंखें नम हो गई थी।

भारती सिंह ने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उनकी उम्र 2 साल की थी तो उनके पिता का निधन हो गया था। उनका बचपन तंगहाली में गुजरा है। उनकी मां दूसरों के घर मेड का काम किया करती थी। घर काम के दौरान उनकी मां को लोगों के टॉयलेट तक साफ करने पड़े हैं। इतना ही नहीं लोगों के घर में बचा हुआ खाना भारती की मां अपने घर ले आई थी और फिर सभी लोग मिलकर उसे खाते थे। भारती सिंह की मां का ताजा बयान इशारा करता है कि अगर भारती नहीं पैदा हुई होती तो उनका परिवार गुमनामी में जीवन बिता रहा होता। लेकिन आज उनके परिवार को एक पहचान मिल गई है। भारती सिंह ने कड़ा संघर्ष करके न सिर्फ शोहरत हासिल की बल्कि वह आज पूरे परिवार को मुफलिसी से बाहर निकालने में भी कामयाब हुई हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत