भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘जब तक बेटी नहीं, हम रुकेंगे नहीं’, दूसरे बेबी से पहले ही तीसरे की प्लानिंग में जुटे भारती-हर्ष!

Bharti Singh pregnancy: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं, लेकिन हालिया पॉडकास्ट में हर्ष ने तीसरे बच्चे की प्लानिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

स्नेहा मौर्या

Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa Third Child Planning: कॉमेडियन भारती सिंह और स्क्रीन राइटर-टीवी होस्ट हर्ष लिम्बाचिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कपल जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है। पहले से बेटे लक्ष (गोला) के पेरेंट्स भारती और हर्ष इस बार बेटी की चाह रखते हैं। लेकिन इसी बीच हर्ष ने ऐसा बयान दे दिया है, जिससे फैंस हैरान रह गए हैं।

दरअसल, हाल ही में भारती और हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल ‘भारती टीवी’ पर एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को इनवाइट किया था। बातचीत के दौरान मैटरनिटी और पैरेंटिंग को लेकर खुलकर चर्चा हुई। सोनाली ने बताया कि उनका सिर्फ एक ही बेटा है। इस पर भारती ने दूसरी बार मां बनने को लेकर अपनी कुछ चिंताएं जाहिर कीं। सोनाली ने उन्हें समझाते हुए कहा कि भारती पहले से ही एक एक्सपीरियंस्ड मां हैं और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया तीसरे बच्चे की कर रहे प्लानिंग?

इसी बातचीत के दौरान हर्ष ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हम रुकेंगे नहीं, भारती।” हर्ष की इस बात पर सोनाली बेंद्रे चौंक गईं। जब उन्होंने वजह पूछी, तो हर्ष ने हंसते हुए कहा, “तीन मेरा लकी नंबर है।” इसके बाद भारती ने पूरी बात विस्तार से बताई।

उन्होंने कहा, “हमें बेटी चाहिए, इसलिए हमने सोचा कि अगर इस बार भी लड़का हुआ तो हम एक बार और कोशिश करेंगे। मैंने हर्ष से पूछा कि अगर तीसरा बच्चा भी लड़का हुआ तो? इस पर उन्होंने कहा फिर कोशिश करेंगे। मतलब जब तक मैं मरती नहीं हूं, हम करते रहेंगे।” भारती की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

हालांकि, हर्ष ने यह भी साफ किया कि उनके लिए बच्चा लड़का हो या लड़की, सबसे जरूरी उसकी सेहत और खुशी है। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने सोचा था कि दूसरा बच्चा नहीं करेंगे, लेकिन अब अगर परिवार बढ़ रहा है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं।

साल 2017 में कपल ने रचाई थी शादी

बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी की थी। 3 अप्रैल 2022 को दोनों ने अपने बेटे लक्ष का स्वागत किया था। इस साल अक्टूबर में कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो भारती सिंह इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ होस्ट कर रही हैं। वहीं हर्ष ‘इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 11’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक SonyLIV पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त