कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Bharat Bhagya Vidhaata Day 2: कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला दर्शकों का साथ, कमाई ने बढ़ाई चिंता

Bharat Bhagya Vidhaata Box Office Report: कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' रिलीज के 2 दिन बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसती रही। मेकर्स के फ्री टिकट ऑफर का भी कोई असर नहीं दिखा।

यति सिंह

Bharat Bhagya Vidhaata Earnings: बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। फेमस एक्ट्रेस कंगना रनौत की अहम भूमिका से सजी इस फिल्म को दर्शकों का साथ नहीं मिल पा रहा है। फिल्म रिलीज के 2 दिन यानी बीते शनिवार को वीकेंड होने के बावजूद फिल्म के कारोबार में कोई खास बड़ी बढ़त देखने को नहीं मिली।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह साफ हो गया है कि फिल्म को देखने के लिए लोग सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं। इस खराब प्रदर्शन ने फिल्म मेकर्स और वितरकों की टेंशन को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है क्योंकि बड़े लेवल पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म का खाता उम्मीद के मुताबिक नहीं खुल सका है।

मेकर्स का मुफ्त टिकट का दांव भी हुआ फेल

थियेटर्स में दर्शकों की भारी कमी को देखते हुए फिल्म मेकर्स ने शनिवार को एक बहुत बड़ा कदम उठाया था। उन्होंने दर्शकों सिनेमाघरों की तरफ खींचने के लिए एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट बिल्कुल मुफ्त देने की प्रक्रिया शुरू की थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि इस ऑफर के बाद शनिवार के हाफ-डे और नाइट शोज में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ेगी। हालांकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आई। शनिवार के सुबह के शोज में सिनेमाघरों के भीतर सन्नाटा पसरा रहा।

महामुकाबले में बुरी तरह पिछड़ी 'भारत भाग्य विधाता'

बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में सिर्फ 1 फिल्म नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं। इस बहुकोणीय मुकाबले में अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। सिनेमाघरों में कंगना के सामने सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा', मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' और निर्देशक विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी जैसी फिल्में मौजूद थीं।

इस रेस में विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी ने अपने रिलिजिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और उसकी कमाई के आंकड़े सबसे मजबूत हैं। वहीं दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ की फिल्म भी कंगना की फिल्म के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। देश भर में 2000 से भी ज्यादा शोज मिलने के बाद भी 'भारत भाग्य विधाता' इस रेस में सबसे पीछे छूट गई है।

सच्ची वीरता दर्शकों को नहीं कर पाई प्रभावित

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' मुंबई में हुए 26/11 के भयंकर आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल के भीतर घटी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के आस-पास घूमती है जिन्होंने अपनी जान दांव पर लगाकर मरीजों की रक्षा की थी।

फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत ने गीता नाम की एक ऐसी ही बहादुर नर्स का किरदार निभाया है जो रियल लाइफ में नायक अंजलि कुलथे से प्रेरित है। इस किरदार ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए अस्पताल में भर्ती कई गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित बचाया था।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें