ऑनलाइन बेटिंग केस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

1X Bet मामले में ED का बड़ा एक्शन, युवराज सिंह से सोनू सूद और उर्वशी तक की करोड़ों की संपत्ति जब्त

1x Betting App Case में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई फिल्मी सितारों और क्रिकेटर्स की करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की है। युवराज सिंह, उर्वशी और सोनू सूद जैसे नाम लिस्ट में शामिल हैं।

स्नेहा मौर्या

Bollywood Celebs 1x Betting Case: 1X ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच की है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई की जद में कई नामी फिल्मी सितारे और पूर्व क्रिकेटर्स आए हैं। ED की ताजा कार्रवाई ने मनोरंजन और खेल जगत में हलचल मचा दी है।

ईडी द्वारा जिन हस्तियों की संपत्तियां अटैच की गई हैं, उनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से लेकर अभिनेत्री नेहा शर्मा तक के नाम शामिल हैं। जारी जानकारी के अनुसार, युवराज सिंह की करीब 2.5 करोड़ रुपये, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की 2.02 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है, जो उनकी मां के नाम पर दर्ज थी। वहीं सोनू सूद की 1 करोड़ रुपये, नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये, मिमी चक्रवर्ती की 59 लाख रुपये, अंकुश हजारा की 47.20 लाख रुपये और रोबिन उथप्पा की 8.26 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

ईडी की इस ताजा कार्रवाई में कुल 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। इससे पहले भी इसी केस में ईडी ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ रुपये और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। अब तक इस मामले में कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की जा चुकी है और जांच अभी जारी है।

क्या है पूरा मामला?

ईडी की जांच में सामने आया है कि 1xBet, इसके अन्य ब्रांड्स 1xBat और Sporting Lines, भारत में बिना किसी वैध अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का संचालन कर रहे थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स का बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से प्रचार किया गया। ईडी का दावा है कि जांच के दौरान सामने आया कि कई सेलिब्रिटीज ने विदेशी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील की थी और सोशल मीडिया पोस्ट्स व वीडियो के जरिए 1xBet का प्रमोशन किया गया।

विदेशी रास्तों से भेजा गया पैसा

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन सेलेब्रिटीज को किए गए भुगतान सीधे भारत में न आकर विदेशी चैनलों के जरिए घुमाकर भेजे गए, ताकि असली स्रोत छिपाया जा सके। ED के अनुसार, यह रकम अवैध बेटिंग से कमाई गई थी, जिसे अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई।

इसके अलावा, ED को यह भी पता चला है कि भारत में बेटिंग के लिए 6,000 से ज्यादा फर्जी या बेनामी अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया। इन खातों में जमा रकम को कई पेमेंट गेटवे के जरिए बार-बार ट्रांसफर किया जाता था ताकि ट्रैकिंग मुश्किल हो सके।

ईडी ने इस सिलसिले में चार पेमेंट गेटवे पर छापेमारी की है और अब तक 60 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं, जिनमें करीब 4 करोड़ रुपये की रकम रोकी गई है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड